Breaking Newsअन्य खबरेंविश्व

कोरोना दुनिया में UPDATE। सऊदी अरब में आज से कर्फ्यू हटाया गया, ब्राजील में मौतों का आंकड़ा 50 हजार के पार; दुनिया में अब तक 89.21 लाख संक्रमित


वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 66 हजार 850 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 89 लाख 21 हजार 618 हो गया है। अब तक 47 लाख 43 हजार 041 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सऊदी अरब में रविवार से कर्फ्यू हटा दिया गया है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और धार्मिक स्थलों पर पाबंदी लगी रहेगी। वहीं, ब्राजील में 24 घंटे में करीब एक हजार लोगों की जान गई है। इसके साथ ही देश में मरने वालों की संख्या 50 हजार से ज्यादा हो गई है। यहां संक्रमण और मौतों के आंकड़े अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा हैं।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश
कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 23,30,578 1,21,980 9,72,941
ब्राजील 10,70,139 50,058 5,43,186
रूस 5,76,952 8,002 3,34,592
भारत 4,11,727 13,277 2,28,181
ब्रिटेन 3,03,110 42,589 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,93,018 28,322 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,51,338 7,660 1,38,763
इटली 2,38,275 34,610 1,82,453
चिली 2,36,748 4,295 1,96,609
ईरान 2,02,584 9,507 1,61,384
ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।
न्यूजीलैंड: 2 नए मरीज मिले
न्यूजीलैंड में रविवार को दो नए संक्रमित मिले। देश में संक्रमण का आंकड़ा 1161 हो गया है। पिछले हफ्ते 24 दिन के बाद पांच मामले सामने आए थे। रविवार को मामला दो साल से कम उम्र के बच्चे में नजर आया, जो हाल ही में भारत से आया था। दूसरा मामला 59 साल की महिला में सामने आया। महिला 15 जून को दिल्ली से ऑकलैंड पहुंची थी। देश में अब तक 3 लाख 41 हजार 117 लोगों की जांच की जा चुकी है।
सऊदी अरब: देशभर से कर्फ्यू हटाएगा
सऊदी अरब के गृह मंत्री ने घोषणा की है कि रविवार सुबह से देशभर में कर्फ्यू हटा दिया जाएगा। सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि 21 जून से देश में सबकुछ सामान्य हो जाएगा। आर्थिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। हालांकि, सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और उमराह श्रद्धालुओं पर अगले आदेश तक प्रतिबंध जारी रहेगी। 50 से ज्यादा लोगों के एक जगह जमा होने पर पाबंदी लगी रहेगी। देश में अब तक 1.54 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 3941 लोगों की मौत हो चुकी है।
चीन: बीजिंग में 22 नए मामले मिले
बीजिंग में संक्रमण के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। यहां शनिवार को 22 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही तीन संदिग्ध केस और तीन बिना लक्षण वाले मरीज मिले। देश में अब तक 83 हजार 352 केस की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4634 लोगों की मौत हो चुकी है।
ब्राजील: मौतों की दर 5%
ब्राजील में 24 घंटे के दौरान एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया है। यहां एक दिन में 34 हजार 666 नए मामले दर्ज किए गए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख 76 हजार से ज्यादा हो गई है। देश में मरने वालों की संख्या 50 हजार 58 हो चुकी है। देश में महामारी से अब तक 5.20 लाख लोग ठीक हुए हैं। कोरोना से होने वाली मौतों की दर 5% है।
फ्रांस: 1.96 लाख संक्रमित
फ्रांस में 24 घंटे के महामारी के छह सौ से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.96 लाख के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से देर शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में मृतकों का आंकड़ा 29 हजार 633 हो गया है।
चिली: 4295 मौतें
चिली में वायरस से 2 लाख 36 हजार 748 लोग प्रभावित हैं। अब तक 4295 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में संक्रमण के 5355 नए मामले मिले हैं। इस दौरान 202 लोगों की मौत हुई है। देश में इस समय 1682 कोरोना संक्रमित मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इनमें 416 की स्थित नाजुक है। देश में अब तक 9 लाख 43 हजार 593 लोगों की जांच की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button