Breaking Newsअन्य खबरेंस्वास्थ्य

मध्यप्रदेश। राज्यपाल लालजी टंडन के स्वास्थ्य में सुधार, अभी भी सपोर्टिव वेंटिलेशन पर


भोपाल. लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के स्वास्थ्य में कुछ सुधार है। राजभवन ने यहां अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के हवाले से यह जानकारी दी। बुलेटिन में कहा गया है ‘मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत में कुछ सुधार दिख रहा है। उनके लिवर और किडनी फंक्शन में सुधार है, परंतु वे अभी भी सपोर्टिव वेंटिलेशन पर हैं। मेदांता लखनऊ की मेडिकल विशेषज्ञों की टीम उनके बेहतर इलाज के लिए प्रयत्नशील है।’ राज्यपाल कुछ समय पहले अपने गृहनगर लखनऊ गए थे। लेकिन अस्वस्थता के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Related Articles

Back to top button