Breaking Newsअन्य खबरेंव्यापार

किसानों को एकजुट करने के लिए राकेश टिकैत ने दिया अब ये नया नारा, जानिए क्या कहा

साहिबाबाद। दिल्ली की सीमाओं पर चल रहा किसान आंदोलन धीरे-धीरे फीका पड़ता जा रहा है। अब किसान नेताओं को ये चिंता सता रही है कि कहीं उनकी मांगों को माने बिना ही ये आंदोलन खत्म न हो जाए। किसान आंदोलन से दूर होते जा रहे हैं।

किसानों को इससे जोड़े रखने के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक नया नारा दिया है। जिससे किसान इसके साथ अपने को जोड़ सके और आंदोलन में उनकी भी भूमिका हो।

तीनों कृषि कानूनों के विरोध में 28 नवंबर से यूपी गेट पर चल रहा धरना सोमवार को भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों से खेतीबाड़ी और आंदोलन के बीच तालमेल बनाने को लेकर चर्चा की। निर्णय लिया गया कि तीन कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाए जाने तक धरना जारी रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने बताया कि संगठन की ओर से तीनों कृषि कानूनों की जानकारी वाले पर्चे छपवाए गए हैं। उन्हें गांव-गांव भेजे जाएंगे। 23 राज्यों से आई मिट्टी को किसान जिले-जिले और गांव-गांव लेकर जाएंगे। आह्वान किया जाएगा कि एक मुठ्ठी मिट्टी लो, एक मुठ्ठी मिट्टी दो। राकेश टिकैत 15 अप्रैल को राकेश टिकैत पश्चिम बंगाल के आसनसोल में किसान पंचायत को संबोधित करेंगे।

राकेश टिकैत ने कहा कि कोविड 19 के चलते ज्यादा लोगों को एक साथ बुलाना ठीक नहीं था, इसलिए चरणवार बैठकें करने का निर्णय लिया गया है। आने वाले समय में अन्य मंडलों के पदाधिकारी भी धरना स्थल पर पहुंचेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, भाकियू मीडिया प्रभारी धर्मेद्र मलिक और आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद व बरेली मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button