कमलनाथ बोले-चुनाव को शिवराज से डायवर्ट कर रही है भाजपा:अब मोदी-शाह सभी आएंगे: पूर्व सैनिक विभाग प्रांतीय अधिवेशन का भी हुआ आयोजन
कमलनाथ बोले-चुनाव को शिवराज से डायवर्ट कर रही है भाजपा:अब मोदी-शाह सभी आएंगे: पूर्व सैनिक विभाग प्रांतीय अधिवेशन का भी हुआ आयोजन

पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित मध्यप्रदेश दौरे पर बयान दिया है। कमलनाथ ने कहा, ‘यह विधानसभा चुनाव तो शिवराज सिंह चौहान का है। भाजपा इसे शिवराज से डायवर्ट करना चाहती है। मोदी आएंगे, शाह आएंगे, सभी लोग आएंगे। मोदी आएं और पूरा प्रयास कर लें, हम अपना प्रयास कर रहे हैं। यहां मेरा और जनता का मुकाबला भाजपा से है।’
भोपाल में रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर कमलनाथ ने कहा, ‘मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पास कुछ बचा नहीं है। वे मेंढक, बंदर, सांप कह रहे हैं। बौखलाए हुए हैं। उनके पास सिर्फ पुलिस, प्रशासन और पैसा बचा है।’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिस्र दौरे और मस्जिद विजिट पर कहा, ‘मोदी जी मस्जिद, चर्च… जहां भी चाहें, वहां चले जाएं। कोई उन पर विश्वास कर सकता है क्या? आज का मतदाता बहुत समझदार है।’
कमलनाथ के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आपातकाल की याद दिलाई। शर्मा ने कहा, ‘आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचला है। संजय गांधी ने शकुनि की भांति पांसे फेंके थे। कमलनाथ ने भी लोकतंत्र का गला घोंटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कमलनाथ से पूछना चाहते हैं कि आपकी 84 के दंगों में क्या भूमिका थी? देश के बुरे इतिहास में मुगलों, अंग्रेजों के साथ कांग्रेस का नाम भी लिखा जाएगा।’
2019 में पाकिस्तान की बात की, अब चीन की करेंगे
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस दफ्तर में मप्र पूर्व सैनिक विभाग के प्रांतीय अधिवेशन में शामिल हुए। जिसमे पूर्व मेजर श्याम श्रीवास्तव अपनी टीम पूर्व सैनिकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह का स्वागत किया साथ ही मेजर श्याम श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ कांग्रेस अपकमिंग का दावा किया, मेजर श्रीवास्तव हम सच्चाई के साथ है कांग्रेस में बदलाव है भ्रष्टाचार से जनता तांग आचुकि है इसलिए जहां तक कोशिश होगी हैम कांग्रेस के लिए डट के खड़े रहेंगे, वही पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पहले सैनिकों के भक्त हुआ करते थे, लेकिन आज मोदी भक्ति चल रही है। सर्जिकल स्ट्राइक जनता का ध्यान मोड़ने के लिए लाया गया मुद्दा है। जनता को इमोशनल करेंगे। 2019 में पाकिस्तान की बात की, अगले चुनाव में चीन की बात करेंगे। कमलनाथ ने पूर्व सैनिकों के बीच कहा, ‘4 महीने बाद कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। आपका आई कार्ड ही मंत्रालय का गेट पास होगा।’
मप्र कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रांतीय अधिवेशन में दिग्विजय सिंह और दूसरे नेता भी शामिल हुए।
मप्र कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रांतीय अधिवेशन में दिग्विजय सिंह और दूसरे नेता भी शामिल हुए।
एमपी में जल्द होगा राहुल-प्रियंका का दौरा
कमलनाथ ने कहा, ‘राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एमपी आएंगे। हम उनका दौरा कार्यक्रम तय कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘आज करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के मामले की खबर छपी है। भोपाल RTO की है। हर विभाग में यही हाल है। डेली बेसिस पर भ्रष्टाचार हो रहा है। मैं मंडला में था, वहां बताया गया कि पैसे दो और काम लो की स्थिति है।’
डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे मामले में बोले- यह तानाशाही
डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे केस में PCC चीफ ने कहा, ‘यह बहुत दुख की बात है। SC वर्ग की महिला अधिकारी हैं। उनसे ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, यह तानाशाही चल रही है। वे कोई राजनीति नहीं कर रहीं। अपने गृह प्रवेश का कार्यक्रम कर रही हैं। उन्हें वहां जाने से रोका गया। जहां पोस्टिंग हुई, वहां मकान भी नहीं मिला।’
बैतूल के आमला की रहने वाली निशा बांगरे छतरपुर के लवकुशनगर में SDM थीं। आमला में सर्वधर्म सम्मेलन में शामिल होने के लिए छुट्टी नहीं मिलने पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
कमलनाथ ने पूर्व सैनिकों के बीच कहा, ‘4 महीने बाद कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। आपका आई कार्ड ही मंत्रालय का गेट पास होगा।’
कांग्रेस में टिकट वितरण पर बोले- हेलिकॉप्टर लैंडिंग नहीं होगी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘एमपी चुनाव के लिए टिकट का फॉर्मूला तैयार है। 3500 से अधिक आवेदन आए हैं। टिकट के लिए तेरा-मेरा नहीं चलेगा। सर्वे और स्थानीय लोगों की राय के आधार पर टिकट तय किए जाएंगे। हम और AICC दोनों अलग-अलग सर्वे करा रहे हैं। इसमें हम स्थानीय लोगों की राय को महत्व देंगे। सब कह रहे हैं कि हम जीतेंगे। भाजपा से बहुत से लोग आना चाहते हैं। भाजपा से आने वालों को मैंने कहा है कि स्थानीय कांग्रेस से चर्चा करें। हेलिकॉप्टर लैंडिंग नहीं होगी।’
3 लाख 30 हजार करोड़ रुपए का कर्ज का फायदा किसे
कमलनाथ आउटसोर्स कर्मचारी सम्मेलन में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘सरकार ने 3 लाख 30 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया। आउटसोर्स कर्मचारी, अतिथि शिक्षक, संविदा कर्मचारियों को फायदा पहुंचा है क्या? इन्होंने बड़े-बड़े ठेके दिए 25% एडवांस देकर। कमीशन जेब में रख लिया।