अन्य खबरेंअपराधअरुणाचल प्रदेशअसममध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश / मुख्यमंत्री ने गोविंदपुरा से किया जनसंपर्क का श्रीगणेश; बाबूलाल गौर यहां से 10 बार से विधायक

भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले गोविंदपुरा विधानसभा सीट से ‘जनसंपर्क अभियान’ शुरू किया है। इसके तहत वह बागसेवनिया गए और लोगों से भाजपा के लिए वोट देने की अपील की। साथ ही लोगों को कमल दीपावली का संदेश भी दिया।

 

गोविंदापुरा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर 10 बार से विधायक हैं और इस बार भाजपा में इस बात को लेकर मंथन चल रहा है कि गौर को टिकट दें या नहीं। हालांकि 80 पार गौर टिकट की दावेदारी जता चुके हैं।

असल में, भाजपा ने 29 अक्टूबर यानि आज से 1 नवंबर तक विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इसी के तहत भाजपा के बड़े नेताओं ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। वह पांच-पांच हितग्राहियों के घर जाएंगे और उनसे अपील करेंगे।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कोलार क्षेत्र में जनसंपर्क किया : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने आज विशेष जनसंपर्क के दौरान कोलार मंडल, भोपाल के रहवासियों से जनसंपर्क किया और अपने हाथों से कमल दीपावली का संदेश जनता के बीच पहुंचाया।

 

Related Articles

Back to top button