अन्य खबरेंअपराधअरुणाचल प्रदेशअसमदेशमध्य प्रदेशमनोरंजनमहाराष्ट्रव्यापार

अक्षय कुमार अपनी मां और पत्नी के अलावा इस लेडी का फोन भी कभी मिस नहीं करते

अक्षय कुमार हर किसी का फोन नहीं उठाते हैं, ये बात ख़ुद सुपरस्टार ने कबूली है। हाल ही में अक्षय कुमार, करण जौहर के शो कॉफ़ी विद करण में गए थे। उनके साथ रणवीर सिंह भी थे। इस दौरान अक्षय ने अपनी दिनचर्या के साथ कुछ आदतों को भी बताया। ये सभी जानते हैं कि अक्षय कुमार तड़के उठ जाते हैं और देर रात तक नहीं जागते। रात की पार्टियों में नज़र नहीं आते।

इस दौरान शो में अक्षय ने बताया कि वो हमेशा से ही डिसिप्लीन में रहते हैं और किसी भी काम के वक्त अपने को उससे अलग नहीं होने देते। अक्षय ने बताया कि वो बहुत ही कम फोन उठाते हैं। लेकिन ऐसे तीन लोग हैं जिनका फोन वो किसी भी वक्त उठा सकते हैं। वो कोई भी काम कर रहे हों लेकिन तीन महिलाओं के फोन वो कभी भी इग्नोर नहीं करते। अक्षय कुमार ने बताया कि अपनी मां, पत्नी ट्विंकल और मैनेजर जेनोबिया का फोन वो हमेशा रिसीव करते हैं। शो के दौरान कई सारे फनी मोमेंट्स भी आए।

अक्षय के सामने जब ये सवाल आया कि अपनी पत्नी ट्विंकल को छोड़ कर वो सबसे अधिक हॉट अभिनेत्री किसे मानते हैं। इस पर अक्षय ने कहा दीपिका पादुकोण। बगल में बैठे रणवीर सिंह का चेहरा देखने लायक था।

अक्षय कुमार इन दिनों हाउसफुल 4 की शूटिंग कर रहे हैं। इस साल सबसे पहले उनकी 2.0 रिलीज़ होने वाली है। रजनीकांत स्टारर इस फिल्म में वो विलेन हैं। फिल्म 29 नवंबर को आ रही है। उसके अलावा अगले साल वो केसरी में भी दिखाई देंगे, जो बैटल ऑफ सारागढ़ी पर आधारित है।

 

Related Articles

Back to top button