Breaking Newsअन्य खबरेंदेश

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 23 हजार पार, अबतक 718 की मौत


नई दिल्ली : देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना (Coronavirus) के मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 हजार के पार पहुंच गई है. जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 718 हो गई है. 4749 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं.
केरल में चार महीने के बच्चे की कोरोना के कारण मौत हो गई है. उसका कोझीकोड मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था. बच्चे में 22 अप्रैल को कोरोना की पुष्टि हुई थी. बच्चे को हार्ट प्रॉब्लम की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, लेकिन बाद में कोरोना संक्रमण की जानकारी मिली. केरल में कोरोना से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है.
इससे पहले चंडीगढ़ में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई थी. उसे ओपर हार्ट सर्जरी के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया था, लेकिन तबीयत बिगड़ती देख उसका कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसमें संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. इसके बाद उसका इलाज चल रहा था. कल यानी गुरुवार को बच्ची ने दम तोड़ दिया था.
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1684 नए मामले आए हैं जबकि 37 मरीजों की मौत हुई है.
दिल्ली में पिछले चौबीस घंटों में 1953 लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें से 128 कोरोना पॉजिटिव पाए गए
दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2248 हो गई है. 724 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं.
दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक ही गली के 46 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे एच ब्लॉक को सील कर दिया गया. दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 92 हुई.
महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज बढ़कर 5652 हो गए हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र में कोरोना के 778 नए केस सामने आए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 269 हो गई है.
महाराष्ट्र के नागपुर में एक व्यक्ति से 56 लोगों में कोरोना फैलने का मामला सामने आया है. 5 अप्रैल को 68 साल के व्यक्ति की मौत के बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. परिवार के लोगों का टेस्ट किया गया तो वे भी कोरोना पॉजिटिव निकले.

Related Articles

Back to top button