देश में कोरोना से 1148 मौतें / आज 68 लोगों की जान गई; गुजरात में मरने वालों का आंकड़ा 200 पार, महाराष्ट्र में अब तक 459 संक्रमितों ने दम तोड़ा


नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या गुरुवार को 1148 हो गई। एक दिन में 69 संक्रमितों ने दम तोड़ा। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 27 मरीजों की मौत हुई। राज्य में अब तक 459 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में 17 संक्रमित मरीजों ने जान गंवाई। इसी के साथ यहां मरने वालों का आंकड़ा 200 पार कर गया। गुजरात में अब तक 214 मौतें हो चुकी हैं। इसमें 149 मौतें अकेले अहमदाबाद में हुई हैं।
उधर, पश्चिम बंगाल में भी 11 मरीजों ने दम तोड़ा। राज्य में अब तक हुई मौतों में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 7, राजस्थान में 3, दिल्ली में 2 और पंजाब में 1 मौतें हुईं। इसके पहले बुधवार को संक्रमण के चलते 69 लोगों की मौतें हुईं।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?
राज्य मौतें
महाराष्ट्र 459
गुजरात 214
मध्य प्रदेश 137
दिल्ली 56
राजस्थान 58
उत्तर प्रदेश 40
पश्चिम बंगाल 33
आंध्र प्रदेश 31
तेलंगाना 26
तमिलनाडु 27
कर्नाटक 21
पंजाब 20
जम्मू कश्मीर 08
हरियाणा 05
केरल 03
झारखंड 03
बिहार 02
हिमाचल प्रदेश 02
असम 01
मेघालय 01
ओडिशा 01
पुडुचेरी 01
कुल 1148
28 अप्रैल को हुई सबसे ज्यादा 71 मौतें
तारीख मौतें
22 अप्रैल 37
23 अप्रैल 44
24 अप्रैल 57
25 अप्रैल 37
26 अप्रैल 60
27 अप्रैल 54
28 अप्रैल 71
29 अप्रैल 69
टॉप-5 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
शहर मौतें
मुंबई 290
अहमदाबाद 149
पुणे 85
इंदौर 63
जयपुर 31



