देश में अब तक 1784 मौतें / कोरोना से एक दिन में 89 लोगों की जान गई; पिछले 6 दिनों में 704 संक्रमितों ने दम तोड़ा, मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा 400 पार


नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब तक देश में 1784 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले 6 दिनों का ग्राफ देखें तो 1 मई से 6 मई के बीच 704 लोगों की मौत हुई। बुधवार को 89 संक्रमितों ने दम तोड़ा। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 34 कोरोना मरीजों मौत हुई। इनमें 25 लोग मुंबई के रहने वाले थे। इसी के साथ मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा 400 पार कर गया। यहां अब तक 412 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। गुजरात में 28 लोगों की जान गई। उधर मध्य प्रदेश में 9, पश्चिम बंगाल में 4, राजस्थान में 4, उत्तर प्रदेश में 4, तमिलनाडु में 2, पंजाब में 2, राजस्थान और दिल्ली में 1-1 मरीजों की मौत हुई।
मंगलवार को एक दिन में रिकॉर्ड 126 संक्रमितों की मौत हुई
मंगलवार को देश में एक दिन में रिकॉर्ड 126 लोगों की मौत हुई थी। गुजरात में सबसे ज्यादा 49 मौतें हुईं। इनमें 39 लोग अहमदाबाद से थे। अब तक किसी भी राज्य में एक दिन में हुई मौतों में यह सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र में 34 लोगों ने दम तोड़ा। इनमें 26 लोग मुंबई से थे। राज्य में मौतों का आंकड़ा अब 617 और मुंबई में 387 हो गया है।
अब हर रोज 100 लोगों की जान जा रही
कोरोना संक्रमण से देश में मौतों के ग्राफ का ट्रेंड अचानक से बदल गया है। पिछले दो दिनों से हर रोज 100 लोगों की मौत हो रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 7 दिनों में 624 लोगों ने दम तोड़ दिया। देश में 4 राज्य ऐसे हो गए हैं जहां 100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। इनमें महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल है। वहीं 3 राज्य ऐसे हैं जहां 50 से 100 के बीच मौतें हुई हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान शामिल है।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?
राज्य मौतें
महाराष्ट्र 651
गुजरात 396
मध्य प्रदेश 185
पश्चिम बंगाल 144
राजस्थान 93
दिल्ली 65
उत्तर प्रदेश 60
आंध्र प्रदेश 36
तमिलनाडु 35
तेलंगाना 29
कर्नाटक 29
पंजाब 27
जम्मू कश्मीर 08
हरियाणा 06
बिहार 04
झारखंड 03
केरल 03
हिमाचल प्रदेश 03
असम 01
उत्तराखंड 01
मेघालय 01
ओडिशा 01
पुडुचेरी 01
चंडीगढ़ 01
कुल 1784
मंगलवार को देश में सबसे ज्यादा 126 मौतें
तारीख मौतें
30 अप्रैल 73
01 मई 65
02 मई 98
03 मई 67
04 मई 106
05 मई 126
टॉप-6 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें
शहर मौतें
मुंबई 412
अहमदाबाद 298
पुणे 115
इंदौर 79
जयपुर 44
उज्जैन 40



