Breaking Newsअन्य खबरेंदेश

लॉकडाउन फेज-4/ दो महीने बाद दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज पढ़ी गई; पटना में महिलाओं ने वट सावित्री व्रत किया


नई दिल्ली. लॉकडाउन फेज-4 का शुक्रवार को पांचवां दिन है। लॉकडाउन के नियमों में ढील मिलने से अब धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य होते जा रहा है। दिल्ली की जामा मस्जिद में रमजान के पवित्र महीने के आखिरी शुक्रवार को नमाज पढ़ी गई। उधर, आज उत्तर भारत के कई इलाकों में लॉकडाउन के बीच महिलाओं ने घर से बाहर निकलकर वट सावित्री पूजा की। देखें अलग-अलग राज्यों से आ रही चुनिंदा तस्वीरें…
दिल्ली
राजधानी के कई इलाकों में धीरे-धीरे बाजार खुलते जा रहे हैं। लोग भी अब अपनी जरूरत के हिसाब से चीजें खरीदने पहुंच रहे हैं।
दिल्ली की जामा मस्जिद की है। रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को यहां कुछ लोगों ने नमाज पढ़ी। बाकी आम लोगों के यह बंद रही। आमतौर पर हर शुक्रवार को यहां 10 हजार लोग इबादत करने पहुंचते हैं।
मध्यप्रदेश
राज्य सरकार ने ग्रीन जोन में हेयर कटिंग सैलून और पार्लर खोलने की अनुमति दी है। भोपाल में फिलहाल सैलून या पार्लर नहीं खुलेंगे। रेस्त्रां को होम डिलीवरी की अनुमति है। इसके अलावा, जरूरी सामानों की दुकानें शुक्रवार को खुली दिखीं।

Related Articles

Back to top button