Breaking Newsअन्य खबरेंदेश

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि आज, राहुल ने लिखा भावुक पोस्ट, प्रियंका ने भी दी श्रद्धांजलि


नईदिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए नमन किया। अपनी दादी की एक तस्वीर सांझा करते हुए उन्होंने एक संस्कृत श्लोक का प्रयोग किया और कहा की उस श्लोक की पंक्तियों के अनुसार जीवन जीने की शिक्षा उन्होंने अपनी दादी इंदिरा से ही पायी।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि- असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतर्गमय, मृत्यो मा अमृतमगमय…यानी असत्य से सत्य की ओर। अंधकार से प्रकाश की ओर। मृत्यु से जीवन तक। उन्होंने लिखा कि शुक्रिया दादी, मुझे यह दिखाने के लिए कि इन शब्दों को जीने का क्या मतलब है।
असतो मा सद्गमय
तमसो मा ज्योतिर्गमय
मृत्योर्मा अमृतं गमय
असत्य से सत्य की ओर।
अंधकार से उजाले की ओर।
मृत्यु से जीवन की ओर।
शुक्रिया दादी,मुझे यह दिखाने के लिए कि इन शब्दों को जीने का क्या मतलब है। pic.twitter.com/NInpCzHO0A
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 31, 2020
वहीं प्रियंका गांधी ने भी दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पहुंचकर अपनी दादी इंदिरा गांधी को उनकी 36वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमारी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थी। आज ही के दिन 1984 में उनकी हत्या कर दी गई थी।
Delhi: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra pays tribute to her grandmother & former PM Indira Gandhi at Shakti Sthal on her 36th death anniversary pic.twitter.com/LCo8QhrkU8
— ANI (@ANI) October 31, 2020
Tributes to our former PM Smt. Indira Gandhi Ji on her death anniversary.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2020
बता दें कि इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थी। आज ही के दिन 1984 में उनकी हत्या कर दी गई थी। इंदिरा गांधी जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद 1980 में दोबारा वह इस पद पर पहुंचीं। वह वर्ष 1959 से 1960 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष भी रहीं।

Related Articles

Back to top button