Breaking Newsअन्य खबरेंदेश

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला , बोले- अन्नदाता की शहादत से नहीं, ट्रैक्टर रैली से …


नई दिल्ली: किसान आंदोलन के विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस भी लगातार सीधे प्रधानमंत्री को निशाने पर ले रही है. इसी हमले को आगे बढ़ते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार अन्नदाता की शहादत से नहीं लेकिन ट्रैक्टर रैली से शर्मिंदा हो रही मोदी सरकार.
60 से ज़्यादा अन्नदाता की शहादत से मोदी सरकार शर्मिंदा नहीं हुई लेकिन ट्रैक्टर रैली से इन्हें शर्मिंदगी हो रही है!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 13, 2021
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ”60 से ज़्यादा अन्नदाता की शहादत से मोदी सरकार शर्मिंदा नहीं हुई लेकिन ट्रैक्टर रैली से इन्हें शर्मिंदगी हो रही है!”
बता दें कि इन दिनों राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार को अपने निशाने पर लिए हुए हैं. लगभग हर रोज उनका एक ट्वीट सामने आता है, जिसमे वे सीधे प्रधानमंत्री मोदी या फिर उनकी सरकार पर सवाल उठाते हैं.
सुप्रीम कोर्ट के किसान आंदोलन पर समिति बनाने के फैसले को लेकर भी राहुल गांधी ने सवाल उठाए थे. राहुल गांधी ने कहा था कि क्या कृषि क़ानूनों का समर्थन करने वालों से न्याय की उम्मीद की जा सकती है? उन्होंने ट्वीट किया, ”क्या कृषि-विरोधी क़ानूनों का लिखित समर्थन करने वाले व्यक्तियों से न्याय की उम्मीद की जा सकती है? ये संघर्ष किसान-मज़दूर विरोधी क़ानूनों के ख़त्म होने तक जारी रहेगा. जय जवान, जय किसान!”
सुप्रीम कोर्ट ने किसानों और सरकार के बीच जारी गतिरोध को खत्म करने के उद्देश्य से कमेटी गठित की है. इस कमेटी में सदस्य के तौर पर भारतीय किसान यूनियन नेता भूपिंदर सिंह मान, महाराष्ट्र के शेतकरी संगठन के नेता अनिल घनवटे, कृषि विशेषज्ञ अशोक गुलाटी और खाद्य नीति विशेषज्ञ प्रमोद जोशी को शामिल किया गया है.
शीर्ष अदालत ने आदेश में कहा है कि 4 सदस्यीय कमिटी 10 दिन में काम शुरू करेगी और 2 महीने में रिपोर्ट देगी. अगली सुनवाई 8 हफ्ते बाद होगी. बता दें कि तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले 48 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर जारी है. इस गतिरोध को खत्म करने के लिए सरकार और किसान संगठनों के बीच आठ दौर की बैठकें हो चुकी है. अगली बैठक 15 जनवरी को तय है.

Related Articles

Back to top button