Breaking Newsअन्य खबरेंदेश

मोदी का बंगाल दौरा ट्रेंड में:कोलकाता पहुंचे PM की फोटो को 21 घंटे में 11 लाख से ज्यादा लाइक मिले, 15 हजार बार शेयर भी हुई

मोदी का बंगाल दौरा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। उनकी एक फोटो को यूजर्स कुछ ज्यादा ही पसंद कर रहे हैं। कोलकाता पहुंचने पर मोदी की ये फोटो उनके सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट हुई थी। 21 घंटे में ही इसे 11 लाख से ज्यादा (1.1 मिलियन) लोगों ने लाइक किया और 15 हजार से ज्यादा बार शेयर भी किया। इस पर अब तक 48 हजार कमेंट्स आ चुके हैं।
प्रधानमंत्री शनिवार (23 जनवरी) को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने कोलकाता पहुंचे थे। इस दौरान वे केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के कई कार्यक्रमों में शामिल भी हुए थे।
विमान से उतरते हुए पोस्ट की थी फोटो
फोटो में PM मोदी विमान से बाहर निकलते दिख रहे हैं। इसमें वे कुर्ता-पायजामा पहने और शॉल ओढ़े हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट में पीएम ने लिखा था कि नेताजी बोस को श्रद्धांजलि देने कोलकाता पहुंच गया हूं।
मोदी-ममता रहे साथ, पर नहीं हुई बात
इस दौरान मोदी कोलकाता में दो कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने नेशनल लाइब्रेरी का दौरा किया। इसके बाद वे विक्टोरिया मेमोरियल हॉल गए। बंगाल की CM ममता बनर्जी भी साथ रहीं। लेकिन, दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button