Breaking Newsअन्य खबरेंदेश

संसद में बोले PM मोदी, कृषि कानून किसी पर थोपा नहीं गया है, जिसे लाभ लेना हो ले, नहीं तो न ले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान उठे मुद्दों का जवाब दे रहे हैं. इससे पहले उन्होंने राज्यसभा में हुए अपने संबोधन के दौरान विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया था. नए कृषि कानूनों पर भी पीएम मोदी ने अपनी बात रखी…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो टूक कहा, कृषि कानून किसी पर थोपा नहीं गया है, जिसे लाभ लेना हो ले, नहीं तो न ले…साथ ही पीएम मोदी ने यह भी कहा कि किसान बताएं नए कृषि कानून से उनका क्या अहित हो रहा है.

पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा, इस कोरोना काल में 3 कृषि कानून भी लाये गए। ये कृषि सुधार का सिलसिला बहुत ही आवश्यक और महत्वपूर्ण है और बरसों से जो हमारा कृषि क्षेत्र चुनौतियां महसूस कर रहा है, उसको बाहर लाने के लिए हमें निरंतर प्रयास करना ही होगा और हमने एक ईमानदारी से प्रयास किया भी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, हम मानते हैं कि इसमें सही में कोई कमी हो, किसानों का कोई नुकसान हो, तो बदलाव करने में क्या जाता है। ये देश देशवासियों का है। हम किसानों के लिए निर्णय करते हैं, अगर कोई ऐसी बात बताते हैं जो उचित हो, तो हमें कोई संकोच नहीं है। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा, कानून लागू होने के बाद न देश में कोई मंडी बंद हुई, न एमएसपी बंद हुआ। ये सच्चाई है। इतना ही नहीं ये कानून बनने के बाद एमएसपी की खरीद भी बढ़ी है।

Related Articles

Back to top button