Breaking Newsअन्य खबरेंमहाराष्ट्र

कोर्ट के बाहर बेटे आर्यन को गले लगाते नज़र आए शारुख खान

मुंबई. एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने 2 अक्तूबर को क्रूज पर ड्रग पार्टी करते हुए एनसीबी ने पकड़ा था। एनसीबी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। आर्यन की आज जमानत याचिका पर सुनवाई है। एनसीबी ने कोर्ट के फैसले के इंतजार से पहले आर्यन को जेल भेज दिया है। इसी बीच शाहरुख और आर्यन को लेकर कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में शाहरुख और आर्यन का एक वीडियो सामने आया है।

वीडियो में शाहरुख ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं और उन्होंने पोनीटेल की हुई है। वहीं आर्यन ब्लू और ब्लैक कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख कोर्ट के बाहर अपने बेटे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख बेटे के साथ इमोशनल पल बिता रहे हैं। दोनों बाप-बेटे का ये वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

बता दें ये वीडियो फेक है। यह शाहरुख खान नहीं हैं और न ही ब्लू रंग की जैकेट पहने हुए दिखाई देने वाला लड़का आर्यन है। हालांकि तकरीबन ऐसी ही जैकेट में आर्यन को पहले देखा जा चुका है। यह हम निश्चित रूप से कह सकते हैं क्योंकि परिवार के सदस्यों को अदालत की अनुमति के बिना आरोपी व्यक्तियों से मिलने की अनुमति नहीं है। दूसरी बात यह कि जब अदालत ने परिवार के सदस्यों को आरोपी व्यक्तियों से मिलने की अनुमति दी और व्यक्तियों के नाम मांगे, तो आर्यन के वकील सतीश मानेशिंदे ने मिलने वाले परिवार के सदस्य के रूप में SRK की मैनेजर पूजा ददलानी का नाम दिया था। शाहरुख को उनके घर से निकलते हुए नहीं देखा गया क्योंकि उनके घर के बाहर लगे पैपराजी के जमावड़े के सामने से सुपरस्टार का बिना नजर आए निकलना संभव नहीं है।

Related Articles

Back to top button