Breaking Newsअन्य खबरेंदेश

देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार, PM मोदी बोले- भारत ने इतिहास रच दिया

कोरोन वायरस के खिलाफ जंग में भारत ने आज बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। भारत में टीकाकरण का आंकड़ा आज 100 करोड़ पार कर गया। दुनियाभर में अब तक सिर्फ चीन ने ही 100 करोड़ से ज्यादा टीका लगाया है। मगर 100 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा छूकर भारत चीन के बाद ऐसा कारनामा करने वाला देश बन गया है। अब तक 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 75 फीसदी लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। जबकि 31 फीसदी से ज्यादा लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

चलिए जानते हैं कोरोना वैक्सीनेशन के लेटेस्ट अपडेट्स…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन की की अब तक दी गई खुराक की संख्या 100 करोड़ के पार पहुंचने पर कहा कि भारत ने इतिहास रच दिया, यह भारतीय विज्ञान, उद्यम, भारतीयों की सामूहिक भावना की जीत है।

भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन का 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस मौके पर पीएम मोदी आरएमएल अस्पताल का दौरा किया।

भारत ने पार किया 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा, चीन के बाद ऐसा करने वाला दूसरा देश

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा छूने में अब 3.5 लाख डोज पीछे है।

https://www.cowin.gov.in/ के मुताबिक, अभी देश में 99.86 करोड़ टीकाकरण हो चुका है।

https://www.covid19india.org/ के मुताबिक, भारत में अभी तक 99,12,82,283 टीकाकरण हो चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने टीकाकरण के लिए पात्र लोगों से बिना देरी टीका लगवाने और भारत की ऐतहासिक टीकाकरण यात्रा में योगदान देने की अपील की। मंडाविया ने कहा कि टीके की 100 करोड़ खुराक लगाने के बाद हम मिशन के तहत सुनिश्चित करेंगे कि जिन्हें पहली खुराक लग चुकी हैं, उन्हें दूसरी खुराक भी लगे ताकि कोविड-19 से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। केंद्र सरकार ने कहा कि जिन गांवों में शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका हैं उन्हें 100 करोड़ खुराक लगाने की उपलब्धि मनाने के लिए इस अभियान में अहम स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशंसा में पोस्टर बैनर लगाने चाहिए।

जश्न की भी है योजना
भारत में टीकाकरण के तहत 100 करोड़ खुराक दिए जाने का जश्न मनाने के लिए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। देश में 100 करोड़ खुराक दिए जाने के अवसर पर मंडाविया लाल किले से गायक कैलाश खेर का गीत और ऑडियो-विजुअल फिल्म जारी करेंगे। मांडविया ने ट्वीट किया कि देश वैक्सीन शतक बनाने के करीब है। इस स्वर्णिम अवसर के सहभागी बनने के लिए देशवासियों से मेरी अपील है कि जिनका टीकाकरण बाकी है वो तत्काल टीका लगवाकर, भारत की इस ऐतिहासिक स्वर्णिम टीकाकरण यात्रा में अपना योगदान दें।

विमानों, पोतों, मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर होगी घोषणा
स्पाइसजेट 100 करोड़ खुराक की उपलब्धि हासिल होने पर गुरुवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर विशेष वर्दी जारी करेगी। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और स्पाइसजेट के मुख्य प्रबंध निदेशक अजय सिंह मौजूद रहेंगे। मंडाविया ने इससे पहले कहा था कि जब भारत टीके की 100 करोड़ खुराक लगाने की उपलब्धि प्राप्त करेगा तक इसकी घोषणा विमानों, पोतों, मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर की जाएगी। यह उपलब्धि प्राप्त करने की खुशी शहर में केंद्र सरकार के अस्पतालों में भी मनाई जाएगी। बुधवार रात 10.37 बजे तक कोविन पोर्टल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक देश में टीके की 99.7 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

लाल किले पर फहराया जाएग देश का सबसे बड़ा खादी तिरंगा
कोविड-19 से बचाव के लिए जारी टीकाकरण के तहत दी गई खुराकों की संख्या 100 करोड़ पूरा होने पर देश में सबसे बड़े खादी तिरंगे को गुरुवार को लाल किले में फहराया जाएगा। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस तिरंगे की लंबाई 225 फुट और चौड़ाई 150 फुट है और इसका वजन लगभग 1,400 किलोग्राम है। उन्होंने कहा कि यही तिरंगा दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर लेह में फहराया गया था।

Related Articles

Back to top button