Breaking Newsअन्य खबरेंदेश

नहीं रहे CDS बिपिन रावत, भारतीय वायुसेना ने की पुष्टि

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत समेत 14 लोग सवार थे। इसी बीच कुन्नूर हादसे को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल इंडियन एयरफोर्स ने सीडीएस बिपिन रावत के निधन की पुष्टि कर कर दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर बिपिन रावत के निधन की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने सीडीएस रावत के निधन पर दुख जताया है।

इससे पहले एनएनआई के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्ट में सवार 14 में से 13 लोगों की जान चली गई है। इस बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस दुर्घटना को लेकर गुरुवार को संसद में जानकारी देंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस बिपिन रावत के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात की। खबरों की मानें तो, सीडीएस रावत अपनी पत्नी के साथ ऊटी में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी बीच कुन्नूर में घने जंगल में यह हादसा हुआ है। वायुसेना के इस हेलीकॉप्टर के क्रैश होने पर अभी तक आर्मी ने कोई बयान जारी नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button