कर्नाटक में 9 जनवरी को टोटल लॉकडाउन का आदेश, बंद रहेंगे कक्षा 9 के सभी स्कूल!


चेन्नई: Total Lockdown announced कोरोना का संक्रमण एक बार फिर देशभर में तेजी से पांव पसार रहा है। हालात को देखते हुए कई राज्यों की सरकारों ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है साथ ही कई सेवाओं पर पाबंदी लगा दी गई है। इसी बीच संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कर्नाटक की एम.के. स्टालिन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
Total Lockdown announced मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में 6 जनवरी से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट लॉकडाउन और रविवार 9 जनवरी को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान रेस्तरां सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक टेकअवे संचालित रहेगा।
वहीं, सरकार ने कक्षा 1 से 9 तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। इन कक्षाओं में सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई होगी। जबकि कक्षा 10-12वीं की कक्षाएं फिजिकल चलेंगी। इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।
साथ ही पोंगल से संबंधित कार्यक्रमों/सभाओं के लिए कोई अनुमति नहीं है। बस, लोकल ट्रेन और मेट्रो सहित सार्वजनिक परिवहन 50% बैठने की क्षमता के साथ चलेगी। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पूजा स्थलों पर भक्तों को अनुमति नहीं है।



