Breaking Newsअन्य खबरेंदेश

Punjab Election Result 2022: पंजाब में भाजपा को मिली सिर्फ 2 सीट, जानें हार पर क्या बोले पीएम मोदी

Punjab Election Result 2022: पंजाब विधान सभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है. पंजाब में कांग्रेस, शिरोमणी अकाली दल, भाजपा और कैप्टन अमरिंदर की पार्टी को बुरी शिकस्त मिली है. पंजाब की हार को स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने मतदान के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है. आइये आपको बताते हैं पंजाब विधान सभा चुनाव में हार पर प्रधानमंत्री क्या बोल.

पंजाब हार पर क्या बोले पीएम मोदी?

पांच राज्यों में चुनाव नतीजों की तस्वीर साफ होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का आभार व्यक्त किया. भाजपा को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में शानदार जीत मिली है. चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत की सराहना करते हुए पंजाब में मिली हार पर भी बयान दिया. पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत के लोकतंत्र का जश्न मनाने का दिन है, मैं चुनाव में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं.

पीएम ने की भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं पंजाब के भाजपा कार्यकर्ताओं की भी विशेष प्रशंसा करूंगा, उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में जिस तरह से पार्टी का झंडा बुलंद किया है, वो आने वाले समय में पंजाब में भाजपा की और देश की मजबूती को एक अहम स्थान के रूप में विकसित करेंगे.

‘पंजाब को अलगाववादियों से भाजपा बचाएगी’
उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो काम किया है मैं उसकी सराहना करता हूं. सीमावर्ती राज्य होने के कारण अलगाववादियों से पंजाब को बचाने का काम भाजपा करेगी. पीएम ने कहा कि पंजाब को अलगाववादी राजनीति से सतर्क रखना भाजपा का दायित्व था, जान की बाजी लगाकर भी इस काम को करता रहूंगा. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा का हर कार्यकर्ता इस दायित्व को जोर-शोर से निभाने वाला है, ये विश्वास मैं पंजाब की जनता को देना चाहता हूं.

Related Articles

Back to top button