Breaking Newsअन्य खबरेंदेशराज्य

दिल्ली: विरोध के बाद शाहीन बाग से लौटा बुलडोज़र, सुप्रीम कोर्ट में थोड़ी देर में होंगी सुनवाई

दिल्ली: विरोध के बाद शाहीन बाग से लौटा बुलडोज़र, सुप्रीम कोर्ट में थोड़ी देर में होंगी सुनवाई

शाहीन बाग की ताजा स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल वहां तैनात किया गया था। पुलिस की मदद के लिए CRPF के 100 जवान वहां भेजे गए थे। फिलहाल पूरा मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंचा बुलडोजर को विरोध का सामना करना पड़ा है जिसके बाद बुलडोजर वहां से वापस लौट गया है। उधर पूरा मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर सुनवाई 2 बजे होगी। इससे पहले शाहीन बाग में आज भारी हंगामा देखने को मिला।

कुछ स्थानीय नेता और लोग वहां MCD के बुलडोजर के आगे बैठ गए थे और उन्होंने MCD और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिनको बाद में हटा लिया गया और कुछ को हिरासत में भी लिया गया।

फिलहाल शाहीन बाग से अतिक्रमण हटाने का मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है। शाहीन बाग की ताजा स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल वहां तैनात किया गया था। पुलिस की मदद के लिए CRPF के 100 जवान वहां भेजे गए थे।

Related Articles

Back to top button