Breaking Newsअन्य खबरेंभोपाल

एमपी आर्म्स स्पोर्ट्स रेसलिंग चैंपियनशिप 2022 के चैंपियन ऑफ चैंपियन देवास के शाहबाज़ खान बने जिन्हें अनवर पाशा ने ₹50000 और चैंपियन ऑफ चैंपियन की ट्रॉफी देकर नवाज़ा गया

एमपी आर्म्स स्पोर्ट्स रेसलिंग चैंपियनशिप 2022 के चैंपियन ऑफ चैंपियन देवास के शाहबाज़ खान बने जिन्हें अनवर पाशा ने ₹50000 और चैंपियन ऑफ चैंपियन की ट्रॉफी देकर नवाज़ा गया

मध्यप्रदेश आर्म्स स्पोर्ट्स रेसलिंग चैंपियनशिप 2022 की प्रतियोगिता मंगलवार को बोर्ड क्लब होटल एक के पास रखी गई थी जिसमें मध्य प्रदेश के लगभग 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया था इस प्रतियोगिता में लगभग 10 केटेगरी रखी गई थी जिसमें 50kg ग्राम से लेकर 110kg ग्राम तक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया ओपन वेट चैंपियनशिप भी रखी गई हर कैटेगरी के विनर को फर्स्ट ,सेकंड, थर्ड की पोजीशन में ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया इस प्रतियोगिता में नेशनल लेवल के रेफरियों द्वारा निर्णय दिया गया इसी क्रम में चैंपियन ऑफ चैंपियन की भी प्रतियोगिता रही जिसमें हर केटेगरी के प्रथम खिलाड़ियों को मात देते हुए देवास के शाहबाज खान ने चैंपियन ऑफ चैंपियन की ट्राफी अपने नाम की।

मध्यप्रदेश आर्म्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के संचालक द्वारा चैंपियन ऑफ चैंपियन बने शाहबाज खान को चमचमाती ट्रॉफी और 50 हजार की राशि से सम्मानित किया गया प्रतियोगिता के बाद शहर के गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों का भी स्वागत किया गया
प्रतियोगिता के संचालक डॉ अनवर पाशा उपसंचालक आशीष सिंह ने बताया यह प्रतियोगिता आने वाले वक्त में नेशनल लेवल पर खिलाई जायेगी और जो भी विनर अपनी-अपनी कैटेगरी के रहे हैं उन्हें गोवा में होने वाले नेशनल आर्म्स रेसलिंग चैंपियनशिप मैं भेजा जाएगा।

डॉ अनवर पाशा ने बताया के आगे भी हम इस प्रतियोगिता को नेशनल लेवल तक करने की कोशिश करेंगे जिसमें प्रदेश भर के अलावा पूरे भारत से आर्म्स रेसलर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकें इसके अलावा आज हमने शहर के गणमान्य नागरिकों का भी स्वागत किया है इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में हम शासन प्रशासन का धन्यवाद भी करते हैं जिन्होंने इस कार्यक्रम को सपोर्ट किया और हमारी पूरी टीम ने जिस तरह से मेहनत की है आगे भी ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहेगा।

Related Articles

Back to top button