Breaking Newsअन्य खबरेंदेश

अरबों के सामने खड़ी नही हो सकती मोदी सरकार…दुबई से होता है बीसीसीआई कंट्रोल: सुब्रमण्यम स्वामी

अरबों के सामने खड़ी नही हो सकती मोदी सरकार...दुबई से होता है बीसीसीआई कंट्रोल: सुब्रमण्यम स्वामी

नई दिल्ली: अपनी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किए जाने के बाद से भाजपा के समर्थक बेहद नाराज हैं। इनमें भाजपा से राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का नाम भी शामिल हैं।

बुधवार को स्वामी ने नूपुर शर्मा के मामले को लेकर एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। स्वामी ने कहा कि, मोदी सरकार अरबों के सामने खड़ी नहीं हो सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि, भारत सरकार ने इजरायल के विरुद्ध वोट किया था औरफिलिस्तीन के समर्थन में वोट किया था। स्वामी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि अफगान संकट के दौरान भारत सरकार ने भारत को तालिबान के साथ पार्टी का ऑफर भी दिया था। स्वामी ने बताया कि दुबई को मनी लॉन्ड्रर के रूप में मान्यता प्राप्त है, जहां से वो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को कंट्रोल करता है। क्या आप और भी कुछ जानना चाहते हैं?

बता दें कि भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मुहम्मद साहब को लेकर कथित तौर पर विवादित कमेंट किया था। इस कमेंट को लेकर देश से विदेशों तक जमकर हंगामा मचा हुआ है। यही नहीं कई मुस्लिम मुल्कों ने तो भारतीय राजदूतों को अपने यहां तलब कर इस बात पर कड़ी आपत्ति भी जताई है। इस बात पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने भी भारत को अपमानित करने का प्रयास किया है।

Related Articles

Back to top button