Breaking Newsअन्य खबरेंभोपाल

MP का स्थापना दिवस 1 नवंबर को:लाल परेड ग्राउंड पर मुख्य समारोह होगा, ‘आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश’ थीम पर 50 मिनट का नाटक; सिंगर मोहित चौहान सुनाएंगे तराने

MP का स्थापना दिवस 1 नवंबर को:लाल परेड ग्राउंड पर मुख्य समारोह होगा, 'आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश' थीम पर 50 मिनट का नाटक; सिंगर मोहित चौहान सुनाएंगे तराने

मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस 1 नवंबर को है। प्रदेशभर में सांस्कृतिक आयोजन होंगे। भोपाल में मुख्य समारोह लाल परेड ग्राउंड पर CM शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में होगा। ‘आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश’ थीम पर करीब 50 मिनट के नृत्य और नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं, सिंगर मोहित चौहान तराने सुनाएंगे।

शाम 6.30 बजे से राज्य स्तरीय कार्यक्रम शुरू होगा। तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। बैठक समेत ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। CM समेत तमाम बड़े नेता भी शामिल होंगे।

जिलों में बड़ी स्क्रीन पर दिखेगा कार्यक्रम

प्रदेश के जिला मुख्यालयों के प्रमुख स्थानों पर बड़ी स्क्रीन पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। वहीं, सभी जिलों में भी स्थापना दिवस के कार्यक्रम होंगे, जो ‘आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश’ थीम पर ही रहेंगे। गायन, वादन, नृत्य, वाद-विवाद, मैराथन दौड़, रैली, प्रभात फेरी आदि आयोजन होंगे।

प्रमुख सरकारी बिल्डिंगों पर होगी रोशनी

प्रदेश की सभी प्रमुख सरकारी भवनों पर भी रोशनी की जाएगी। जिला मुख्यालय स्थित प्रमुख सरकारी भवनों एवं एतिहासिक स्मारकों पर रोशनी होगी। आयोजन में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों, उद्योगपतियों, व्यवसायियों, समाजसेवियों, धर्मगुरु, स्वयंसेवी संस्थाओं, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल एवं कॉलेज छात्र-छात्राओं, शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों, जिले के स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों, लोकतंत्र सैनानियों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा।

विशेष संवाददाता, ज़ीशान मुजीब

Related Articles

Back to top button