Breaking Newsअन्य खबरेंअपराध

बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री के भाई पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, तमंचा दिखाकर शादी में हंगामा दलित के साथ मारपीट

बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री के भाई पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, तमंचा दिखाकर शादी में हंगामा दलित के साथ मारपीट

मध्यप्रदेश के छतरपुर के बहुचर्चित और विवादित बागेश्वर धाम पीठाधीश धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम बड़ी मुसीबत में फंस गया है. शालिग्राम पर दलितों के साथ मारपीट, हवा में पिस्टल लहराने, गाली गलौंच करने के आरोप हैं. बमीठा पुलिस ने शालिग्राम के खिलाफ SC/ST सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है.

बताया जा रहा है कि धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम ने छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में 11 फ़रवरी को एक शादी सामारोह में हंगामा किया था. पुलिस के अनुसार शालिग्राम गर्ग पर IPC की धारा 294, 323, 506, 427 और एससी-एसटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई.

बता दें आरोपी शालिग्राम गर्ग का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ में कट्टा और मुह में सिगरेट दबाए दलितों के साथ गाली-गलौच और मारपीट करते नजर आ रहा है.

छतरपुर जिले की बमीठा पुलिस ने दलित लड़की के पिता की शिकायत पर 20 फ़रवरी की शाम धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अब आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहें हैं. इस पूरे मामले के वायरल वीडियो की जांच के लिए एसपी द्वारा एक टीम भी गठित की गई है.

विशेष संवाददाता, ज़ीशान मुजीब

Related Articles

Back to top button