Breaking Newsअन्य खबरेंअपराध
पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भाई शालिग्राम गिरफ्तार, सुनवाई के बाद पुलिस को मिल सकती है रिमांड
पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भाई शालिग्राम गिरफ्तार, सुनवाई के बाद पुलिस को मिल सकती है रिमांड


बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को बमीठा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया. आज विशेष न्यायाधीश उपेंद्र सिंह बघेल की अदालत में जमानत पर बहस हुई.
मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सगे छोटे भाई शालिग्राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं शालिग्राम को कोर्ट में पेश किया गया है. धीरेंद्र कृष्ण के भाई पर 11 फरवरी को दलित परिवार को धमकाने और मारने का आरोप है. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद उनके भाई को गिरफ्तार किया था.
दरअसल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को बमीठा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया. आज विशेष न्यायाधीश उपेंद्र सिंह बघेल की अदालत में जमानत पर बहस हुई. इसके बाद फैसला सुरक्षित रखा गया.



