प्रदेश में कोरोना के 37 नए मरीज मिले:एक्टिव मरीजों का संख्या 198, सिर्फ भोपाल से 14 मामले
प्रदेश में कोरोना के 37 नए मरीज मिले:एक्टिव मरीजों का संख्या 198, सिर्फ भोपाल से 14 मामले


प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 37 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 198 हो गया है। वहीं भोपाल में 14 नए मरीज मिलने के बाद यहां एक्टिव केस की संख्या 90 हो गई है। इसके अलावा इंदौर में 7, राजगढ़ में 4 , ग्वालियर में 3 और नर्मदारपुर में 2 नए मरीज मिले हैं। जो प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड मरीजों की संख्या के 45 फीसद से अधिक है। स्वास्थ्य संचालनालय की कोविड रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश के अलग – अलग जिलों के 694 नमूनों की जांच की गई।
16 मरीज हुए स्वस्थ
मंगलवार को एक ही दिन में प्रदेश भर में 16 मरीज स्वस्थ हैं। इसमें भोपाल में 7 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए। इसके अलावा इंदौर में 6, ग्वालियर में 1, नर्सिंहपुर में 1, जबलपुर में 1 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। बता दें कि इससे पहले 8 अप्रैल को एक ही दिन में भोपाल में 53 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए।
कहां कितने मरीज और एक्टिव केस
जिला नए केस एक्टिव केस
भोपाल 14 90
इंदौर 7 43
राजगढ़ 4 5
ग्वालियर 3 6
सागर 2 7
हरदा 2 2
नर्मदापुरम 2 12
जबलपुर 1 14
आगर मालवा 1 2
जबलपुर 2 15
रायसेन 1 3
सीहोर 0 3
उज्जैन 0 5
सतना 0 2
खरगौन 0 1
खंडवा 0 1
दतिया 0 1
स्त्रोत : स्वास्थ्य संचालनालय का कोविड हेल्थ बुलेटिन
मॉकड्रिल की रिपोर्ट की अपलोड
कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्र सरकार अप्रैल माह में पेन इंडिया मॉक ड्रिल का आयोजन कर रही है। इसके अंतर्गत मंगलवार को प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं की सुविधाओं को लेकर मॉक ड्रिल रिपोर्ट कोविड-19 इंडिया पोर्टल पर अपलोड की गई। इस मॉकड्रिल का उद्देश्य अस्पतालों में बिस्तर क्षमता, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन युक्त आइसोलेशन बेड, आईसीयू और वेंटिलेटर सहित बेड की नियत संख्या की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।



