UAE ने भी इजरायल के खिलाफ खोला मोर्चा, गाजा अस्पताल पर हमले के बाद एकजुट होने लगे मुस्लिम देश
UAE ने भी इजरायल के खिलाफ खोला मोर्चा, गाजा अस्पताल पर हमले के बाद एकजुट होने लगे मुस्लिम देश


सऊदी अरब, यूएई, तुर्की और पाकिस्तान समेत अन्य कई इस्लामिक देशों ने गाजा के अस्पताल पर हमले की कड़ी निंदा की है. ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि गाजा के अस्पताल में इलाज करा रहे निर्दोष फिलिस्तीनियों पर गिराए गए अमेरिकी-इजरायली बमों की लपटें जल्द ही यहूदियों को भी अपनी चपेट में ले लेंगी.
मंगलवार देर रात गाजा के अल अहली अस्पताल पर हुए हमले को लेकर अरब और मुस्लिम बहुल देशों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. सऊदी अरब, यूएई, तुर्की और पाकिस्तान समेत अन्य कई इस्लामिक देशों ने अस्पताल पर हमले की कड़ी निंदा की है. इससे पहले इजरायल और फिलिस्तीन की लड़ाई को लेकर यूएई का रुख काफी बदला हुआ नजर आ रहा था. यहां तक कि इस जंग के लिए भी यूएई ने हमास को दोषी ठहराया था.
हमास और इजरायल में जारी युद्ध के बीच मंगलवार देर रात गाजा पट्टी में हुए बम ब्लास्ट में लगभग 500 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है. फिलिस्तीन ने आरोप लगाया है कि अस्पताल इजरायली सेना की एयरस्ट्राइक की चपेट में आया है. जबकि इजरायल ने इन आरोपों को नकारते हुए दावा किया है कि फिलिस्तीन के इस्लामिक जिहादी द्वारा दागे गए एक रॉकेट के मिसफायर होने की वजह से यह हादसा हुआ है.
UAE ने भी इजरायल के खिलाफ खोला मोर्चायू
UAE विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा है, “यूएई, गाजा में अल-अहली बैपटिस्ट अस्पताल पर इजरायली हमले की निंदा करता है और इस संघर्ष को तुरंत रोकने का आह्वान करता है. इस हमले में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल भी हैं. यूएई जानमाल के नुकसान पर गहरा अफसोस व्यक्त करता है और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है.”



