Breaking Newsअन्य खबरेंभोपाल

भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू को हटाया, संजीव सक्सेना के भाई पार्षद प्रवीण को दी जिम्मेदारी

भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू को हटाया, संजीव सक्सेना के भाई पार्षद प्रवीण को दी जिम्मेदारी

प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी सात सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान करने के एक दिन बाद ही भोपाल शहर कांग्रेस में संगठनात्मक परिवर्तन किया गया है। भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना को हटा कर दो बार के पार्षद प्रवीण सक्सेना को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रवीण सक्सेना इंजीनियर संजीव सक्सेना के छोटे भाई है। संजीव भोपाल की दक्षिण पश्चिम सीट से दावेदारी कर रहे थे। इसके चलते यह सीट पर पेंच फंस गया था। इसके बाद गुरुवार देररात पार्टी ने इस सीट पर विधायक पीसी शर्मा को ही अपना प्रत्याशी घोषित किया है। संजीव सक्सेना टिकट नहीं देने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कह चुके थे। सक्सेना के निर्दलीय चुनाव लड़ने से दक्षिण पश्चिम सीट पर भाजपा को फायदा मिल सकता है। जानकारों का कहना हे कि प्रदेश कांग्रेस ने संजीव सक्सेना के छोटे भाई को भोपाल शहर अध्यक्ष का पद देकर उनको बगावत करने से रोक लिया है। हालांकि कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने के बाद से संजीव सक्सेना का अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

दिग्विजय सिंह को टिकट के बदले समर्थक का पद खोना पड़ा
वहीं, कांग्रेस के संगठनात्मक बदलाव पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि दिग्विजय समर्थक मोनू सक्सेना को भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। दिग्विजय समर्थक पीसी शर्मा को भोपाल दक्षिण पश्चिम से टिकट के बदले अपना समर्थक का पद खोना पड़ा है। उन्होंने आगे लिखा कि संजीव सक्सेना का टिकट काटा गया। उनकी नाराजगी दूर करने के लिए उनके भाई प्रवीण सक्सेना को अध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button