Breaking Newsअन्य खबरेंविश्व

Israel Hamas War: गाजा में अब तक 7 हजार लोगों के मारे जाने पर प्रियंका बोलीं, कब जागेगी इंसानियत?

Israel Hamas War: गाजा में अब तक 7 हजार लोगों के मारे जाने पर प्रियंका बोलीं, कब जागेगी इंसानियत?

इजराइल-हमास युद्ध में गाजा में करीब 7 हजार लोगों के मारे जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई अंतरराष्ट्रीय कानून नहीं है जिसका ‘उल्लंघन’ नहीं किया गया हो और पूछा कि ‘मानवता कब जागेगी।’

कांग्रेस महासचिव ने एक्स पर पोस्ट किया, “गाजा में 7,000 लोगों की हत्या के बाद भी रक्तपात और हिंसा का सिलसिला नहीं रुका। इन 7,000 लोगों में से 3,000 मासूम बच्चे थे।”
उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसा कोई अंतरराष्ट्रीय कानून नहीं है जिसका उल्लंघन नहीं किया गया हो। उन्होंने कहा, “ऐसी कोई गरिमा नहीं है, जिसका उल्लंघन न किया गया हो। ऐसा कोई नियम नहीं है, जिसका उल्लंघन नहीं किया गया हो।”
प्रियंका गांधी ने पूछा, “इंसानियत कब जागेगी? इतने सारे लोगों की जान गंवाने के बाद। इतने सारे बच्चों की बलि चढ़ाने के बाद। क्या इंसान होने की चेतना बची है? क्या यह कभी अस्तित्व में थी?”

प्रियंका गांधी की यह टिप्पणी इजराइल हमास युद्ध में गाजा में मारे गए 7,000 लोगों के नाम जारी करने के एक दिन बाद आई है। 7 अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर हमला कया था। हमले में करीब 1,400 लोग मारे गए थे।
हमास के हमले के बाद इजरायल ने जंग का ऐलान किया था। 21 दिन से जंग जारी है। हमास के हमले के बाद से गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इजरायल की जवाबी बमबारी में 7 हजार से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इनमें 3 हजार बच्चे शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button