रेत माफियाओं द्वारा की गई पटवारी की हत्या से भूतपूर्व सैनिक आक्रोशित, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रेत माफियाओं द्वारा की गई पटवारी की हत्या से भूतपूर्व सैनिक आक्रोशित, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भूतपूर्व सैनिक विभाग ने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ कलेक्टर भोपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के दौरान भूतपूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष मेजर जनरल श्याम श्रीवास्वत भी उपस्थित रहे।
मेजर जनरल श्याम श्रीवास्वतने कहा कि शहडोल जिले के ब्यौहारी में बीतों दिनों रेत माफियाओं द्वारा रेत के अवैध खनन को रोकने गए पटवारी प्रसन्न सिंह बघेल की टेक्टर से कुचलकर निमर्मता से हत्या कर दी गई। उक्त पटवारी व पूर्व सैनिक प्रसन्न सिंह बघेल की हत्या से प्रदेश के सैनिकों सहित वर्दीधारी समस्त फौजियों में आक्रोश व्याप्त है।
जनरल श्रीवास्तव ने कलेक्टर को सौपे ज्ञापन में कहा कि राज्य सरकार सरहदों पर वतन की हिफाजत करने वालों की जान-माल की रक्षा नहीं कर पा रही है। पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ बिना किसी पुलिस बल के अपनी डियूटी करने वाले जाबाज और बहादुर साथी प्रसन्न सिंह बघेल अपनी कर्तव्य परायणता के साथ सेवाएं देते हुए रेत माफियों के हाथों मारे गए।
उन्होंने कहा कि ये बेहद दुर्भाग्य की बात है कि देश का प्रहरी घर मे छुपे समाज द्रोहियों के कुकृत्य का शिकार हो गया और। यदि यही स्थिति रही तो देश की सेवा करने वालों का समाज से विश्वास उठ जाएगा।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व सैनिक विभाग ने राज्य सरकार से मांग की हैं।
1. स्पेशल टीम गठित कर इस हत्याकाण्ड की जांच कराई जाये और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किये जायें।
2. विशेष कोर्ट गठित कर 3 माह में मामले की सुनवाई कराई जायें।
3. फौजी के हत्यारों को फाँसी की सजा दी जायें।
4. पीड़ित फौजी परिवार को एक करोड़ की राहत राशि दी जाए।
उन्होंने कहा कि ये बेहद दुर्भाग्य की बात है कि देश का प्रहरी घर मे छुपे समाज द्रोहियों के कुकृत्य का शिकार हो गया और। यदि यही स्थिति रही तो देश की सेवा करने वालों का समाज से विश्वास उठ जाएगा।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व सैनिक विभाग ने राज्य सरकार से मांग की हैं।
1. स्पेशल टीम गठित कर इस हत्याकाण्ड की जांच कराई जाये और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किये जायें।
2. विशेष कोर्ट गठित कर 3 माह में मामले की सुनवाई कराई जायें!
3. फौजी के हत्यारों को फाँसी की सजा दी जायें।
4. पीड़ित फौजी परिवार को एक करोड़ की राहत राशि दी जाए।
विशेष संवाददाता, ज़ीशान मुजीब