Breaking Newsअन्य खबरेंमहाराष्ट्र

मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, देह व्यापार में 4 अभिनेत्रियां शामिल; दलाल गिरफ्तार

मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, देह व्यापार में 4 अभिनेत्रियां शामिल; दलाल गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान चार महिलाओं को बचाया गया है। साथ ही एक दलाल को गिरफ्तार किया गया है। यह सेक्स रैकेट पवई इलाके में चलाया जा रहा था।

पुलिस को यहां सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई। चौंकाने वाली बात यह है कि सेक्स रैकेट में शामिल ये महिलाएं अभिनेत्रियां हैं। वे मनोरंजन के क्षेत्र में अपना नाम बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, “हमें जो जानकारी मिली थी, उसके आधार पर हमने होटल में जाल बिछाया और महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान श्याम सुंदर अरोड़ा के रूप में हुई है। इस दौरान चार संघर्षरत अभिनेत्रियों को बचाया गया।” इनमें से एक पीड़िता ने हिंदी टीवी सीरियल में काम किया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ पवई पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button