Breaking Newsअन्य खबरेंअपराध

पीएनबी घोटाला: केंसर के इलाज कराने पोहुचें मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत प्रत्यपर्ण की तैयारी शुरू

पीएनबी घोटाला: केंसर के इलाज कराने पोहुचें मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत प्रत्यपर्ण की तैयारी शुरू

पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार। भारत प्रत्यर्पण चाहता है। चोकसी पर नीरव मोदी के साथ 14,000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। वह कथित तौर पर इलाज के बहाने बेल्जियम आया और स्विट्जरलैंड भागने की तैयारी में था। इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस वापस लेने से प्रत्यर्पण प्रक्रिया जटिल हो सकती है।

चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए CBI सक्रिय
भगोड़े व्यवसायी मेहुल चोकसी, जो पिछले साल एंटीगुआ और बारबुडा छोड़कर बेल्जियम में रह रहा था, को भारत के अनुरोध पर हिरासत में ले लिया गया है। सीबीआई बेल्जियम के अधिकारियों के संपर्क में है।

कैंसर का इलाज कराने पहुंचा था चोकसी
भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, चोकसी की गिरफ्तारी 12 अप्रैल को हुई थी। वह कैंसर का इलाज कराने के बहाने बेल्जियम पहुंचा था और वहां से स्विट्जरलैंड भागने की फिराक में था।

चोकसी की गिरफ्तारी, भारत लाने की तैयारी
भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार हो गया है। चोकसी पर पीएनबी घोटाले में 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। भारत सरकार चोकसी को भारत लाने की तैयारी कर रही है।

बेल्जियम सरकार की चोकसी पर कड़ी नजर

बेल्जियम सरकार भगोड़े भारतीय व्यवसायी मेहुल चोकसी के मामले पर कड़ी नज़र रख रही है। सरकार ने कहा है कि वह इस मामले को ‘बहुत महत्व और ध्यान’ दे रही है।

हीरा मंडी में दिखा मेहुल चोकसी, पत्नी के साथ
पीएनबी घोटाले में वांछित और भारत से फरार भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी फिलहाल बेल्जियम के एंटवर्प शहर में अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा है। यह शहर हीरा कारोबार के लिए दुनियाभर में मशहूर है।

मेहुल चोकसी का बेल्जियम कनेक्शन, प्रत्यर्पण पर मुश्किलें
भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी, जो पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले में वॉन्टेड है, वर्तमान में बेल्जियम के एंटवर्प में रह रहा है। उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के जरिए रेजीडेंसी हासिल की, जिससे प्रत्यर्पण में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मेहुल चोकसी स्विटजरलैंड भागने की तैयारी में?
मेहुल चौकसी अब बेल्जियम में रह रहा है और स्विट्जरलैंड भागने की तैयारी में है। उन्होंने 15 नवंबर 2023 को बेल्जियम का एफ-रिसेडेंसी कार्ड हासिल किया, जिससे उसे वहां रहने और यूरोप में स्वतंत्र रूप से घूमने की छूट मिल गई।

मेहुल चोकसी की वर्तमान लोकेशन का खुलासा
एसोसिएट्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेहुल चोकसी अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ बेल्जियम के एंटवर्प में रह रहा है, जो बेल्जियम की नागरिक है। सीबीआई को उसकी सटीक लोकेशन मिल गई है, जिससे प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

मेहुल चोकसी के एंटीगुआ से फरार होने की खबर
मेहुल चोकसी, जो पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में वांछित है, एंटीगुआ से भी फरार हो गया है। भारतीय जांच एजेंसियों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह एंटीगुआ भाग गया था। अब वो वहां से भी फरार हो गया है।

मेहुल चोकसी एंटीगुआ में नहीं, विदेश मंत्री की जानकारी
एंटीगुआ और बारबुडा के विदेश मंत्री ने पुष्टि की है कि मेहुल चोकसी अब एंटीगुआ में नहीं हैं। उनके अनुसार, चोकसी इलाज के लिए कहीं और गए हैं। ग्रीन ने कहा कि उनके मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। इससे पहले, जांच एजेंसियों ने उसकी तलाश शुरू की थी।

Related Articles

Back to top button