एपस्टीन फाइल में खुले काले कारनामों के चिट्ठे, नेता, कारोबारियों, शाही परिवारों के हो रहे धड़ाधड़ इस्तीफे, फिलहाल 10 देशों पर गिरी गाज
एपस्टीन फाइल में खुले काले कारनामों के चिट्ठे, नेता, कारोबारियों, शाही परिवारों के हो रहे धड़ाधड़ इस्तीफे, फिलहाल 10 देशों पर गिरी गाज


Jeffrey Epstein Files : दुनियाभर के नेताओं, पूंजीपतियों, ब्यूरोक्रेट्स के काले चिट्ठे खुल रहे हैं और इसकी धुरी में एक नाम हर जगह चर्चाओं में है ‘जैफरी एपस्टीन’, जिसकी मौत जेल में हुई पर उसका भूत पूरी दुनिया के शीर्ष पदों पर बैठे लोगों को डरा रहा है।
यह भूत कोई और नहीं बल्कि उसकी बनाई वे फाइलें हैं जो काले कारनामों से भरी हुई है। जिसे अमेरिका जस्टिस डिपार्ट्मेंट ने रिलीज किया आई ।
अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने करीब 30 लाख पेज के डॉक्यूमेंट्स 30 जनवरी को जारी किए हैं। इन डॉक्युमेंट्स ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है, और इसकी शुरुआती खेप में 10 देशों में 15 से ज्यादा बड़े अधिकारियों को पद छोड़ना पड़ा है। वहीं, 80 से ज्यादा ताकतवर लोगों पर जांच चल रही है!

Jeffrey Epstein Files : कौन कौन हैं इन फ़ाइलों में
इन फाइलों में नेता, राजदूत, अरबपति और शाही परिवारों के नाम शामिल हैं। ईमेल, फ्लाइट लॉग और संपर्क रिकॉर्ड में 700 से 1000 असरदार लोगों का जिक्र है। जिनमें से कई अब एक एक कर इस्तीफे सौंपने लगे हैं।
एपस्टीन खुलासे के बाद सबसे ज्यादा हड़कंप यूरोप में है। करीब 10 देशों में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है।
सबसे ज्यादा ब्रिटेन में 3 अधिकारियों को पद छोड़ना पड़ा। पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन, सलाहकार एडम पेरी और पीएम कीर स्टार्मर के चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी ने इस्तीफा दिया। स्लोवाकिया में पूर्व विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मीरोस्लाव लाइचाक ने 300 से अधिक ईमेल और आपत्तिजनक चैट सामने आने पर इस्तीफा दिया। स्वीडन की सीनियर डिप्लोमेट जोआना रुबिनस्टीन ने पद छोड़ा। नॉर्वे की राजदूत मोना जूल, अमेरिका में लेबर मिनिस्टर एलेक्स एकोस्टा और MIT लैब प्रमुख जोइची इतो ने इस्तीफा दिया।
Jeffrey Epstein Files (SOURCE : SOCIAL MEDIA)
एपस्टीन फाइल्स कई देशों की सरकारों के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गई है। इन सरकारों के नेताओं और अरबपतियों के नाम इस फाइल से जुड़े मिल रहे हैं। इस चलते ब्रिटिश पीएम स्टार्मर को माफी मांगनी पड़ी, जबकि प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ ब्रिटिश पुलिस ने नई फाइलों के आधार पर ‘फ्रेश रिव्यू’ शुरू किया। नॉर्वे में राजदूत मोना जुएल को निलंबित किया गया और पूर्व पीएम थोरबजॉर्न जगलैंड के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच शुरू हुई। सीनियर डिप्लोमेट तेर्झे रोड-लार्सन पर भी जांच चल रही है।
फ्रांस में भी एपस्टीन फाइल्स ने हड़कंप मचा दिया है। पूर्व संस्कृति मंत्री जैक लैंग ने अरब वर्ल्ड इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। फाइलों में उनका नाम 673 बार आया है, जिसमें एपस्टीन के साथ 2012 से 2019 तक की ईमेल और संपर्कों का जिक्र है। लैंग ने आरोपों को निराधार बताते हुए इस्तीफा दिया है। भले ही लैंग ने आरोपों को निराधार बताया हो लेकिन फ्रांस में उनके खिलाफ वित्तीय जांच शुरू हो चुकी है। उनकी बेटी कैरोलाइन लैंग, जो फिल्म प्रोड्यूसर्स ग्रुप की प्रमुख थीं ने भी पद छोड़ दिया है।
पोलैंड, लातविया और तुर्किये ने मानव तस्करी के साथ आधिकारिक साठगांठ की जांच के लिए स्पेशल टीमें बनाई हैं। जस्टिस डिपार्टमेंट की तरफ से जारी तस्वीर में प्रिंस एंड्रयू एक महिला के ऊपर घुटनों के बल झुके हुए दिखते हैं। जस्टिस डिपार्टमेंट की तरफ से जारी तस्वीर में प्रिंस एंड्रयू एक महिला के ऊपर घुटनों के बल झुके हुए दिखते हैं।
नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मारिट के ईमेल और संवाद सामने आने पर राजशाही स्तर की संस्थागत समीक्षा हुई और उन्होंने सार्वजनिक माफी मांगी। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एपस्टीन से मुलाकातों पर अफसोस जताया तथा फाउंडेशन बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। इजराइल के पूर्व पीएम एहुद बराक का नाम न्यूयॉर्क में एपस्टीन के अपार्टमेंट में ठहरने और बैठकों के रिकॉर्ड में आया, जिसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी।
America Britain News : ट्रम्प का दिलचस्प एंगल

Jeffrey Epstein Files (SOURCE : SOCIAL MEDIA)
एपस्टीन फाइल्स में ट्रम्प का नाम कई बार आया है, बावजूद इसके वे टस से मस नहीं। बता दें, ट्रम्प का नाम एपस्टीन फाइल में लगभग 38 हजार से अधिक बार दर्ज है। इसमें 7-8 यात्राओं का जिक्र है। बता दें ट्रम्प और एपस्टीन एक समय काफी करीब रहे हैं जिनकी दोस्ती के किस्से जगजाहिर हो चुके हैं।



