Breaking Newsअन्य खबरेंराजनीति

राहुल गांधी भोपाल से करेंगे भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन का आगाज

राहुल गांधी भोपाल से करेंगे भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन का आगाज

भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस अपने देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत मध्यप्रदेश से करने जा रही है। 24 फरवरी को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन का आगाज करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राहुल गांधी औौर मल्लिकार्जुन खडगे भोपाल से कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन की शुरूआत करेंगे।

मीडिया से बात करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में नरेंद्र मोदी ने किसानों के साथ जो कुठाराघात किया। देश के कपास किसान सोयाबीन किसानों के गर्दन पर तलवार रखकर जो कंम्प्रोमाइज्ड डील हुई है उसके विरोध प्रदर्शन में प्रदेश भर के किसान शामिल होंगे।

कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार ने ट्रेड डील से भारतीय किसानों के हितों के साथ समझौता किया है और अमेरिकी उत्पादों के लिए भारतीय बाजार को पूरी तरह खोलकर देश के किसानों के बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य किसानों को इस डील के विनाशकारी’ प्रभावों, जैसे कि अमेरिकी कपास और दालों पर टैरिफ कम होने से स्थानीय उपज के दामों में गिरावट के प्रति जागरूक करना है।

Related Articles

Back to top button