Breaking Newsअन्य खबरेंविश्व
PM Modi on Israel Iran War : इजरायल ईरान युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड, आ गया मोदी का बयान!
PM Modi on Israel Iran War : इजरायल ईरान युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड, आ गया मोदी का बयान!


ईरान और इजरायल के बीच लगातार युद्ध जारी है। खामेनेई के मारे जाने के बाद यह युद्ध और भी तेज होता दिख रहा है। वहीं युद्ध को लेकर PM नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया।
उन्होंने कहा, “दुनिया में चल रहे अनेक तनावों पर भारत की सोच स्पष्ट ही है। हमने हमेशा शांति और स्थिरता बनाए रखने का आह्वान किया है और जब दो लोकतंत्र एक साथ खड़ी होती हैं, तो शांति की आवाज और भी सशक्त हो जाती है। पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति हमारे लिए गहरी चिंता का विषय है। भारत बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए सभी विवादों के समाधान का समर्थन करता है। हम इस क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए हम सभी देशों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।”



