Breaking Newsअन्य खबरेंभोपाल

मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब निभाएंगे ये भूमिका

मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब निभाएंगे ये भूमिका

भोपाल। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) में भोपाल मध्य विधायक आरिफ मसूद (MLA Arif Masood) को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने माइनॉरिटी विभाग के लिए एडवाइजरी काउंसिल (Advisory Council) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इस एडवाइजरी काउंसिल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को शामिल किया गया है।

यह जिम्मेदारी आरिफ मसूद के राजनीतिक करियर में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। माइनॉरिटी विभाग की एडवाइजरी काउंसिल में शामिल होकर वे अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दों पर पार्टी को सलाह और दिशा-निर्देश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विधायक आरिफ मसूद ने इस जिम्मेदारी को सौंपे जाने पर कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे अल्पसंख्यक समुदाय के हितों को मजबूती से उठाएंगे और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने में योगदान देंगे।

Related Articles

Back to top button