Breaking Newsअन्य खबरेंविश्व

US-Iran Deal: तेहरान को $300 अरब, प्रतिबंध खत्म, अमेरिकी सेना की वापसी, अमेरिका-ईरान डील में क्या है, 10 पॉइंट में जानें

US-Iran Deal: तेहरान को $300 अरब, प्रतिबंध खत्म, अमेरिकी सेना की वापसी, अमेरिका-ईरान डील में क्या है, 10 पॉइंट में जानें

सऊदी मीडिया आउटलेट अल-अरबिया ने दावा किया है कि उसे अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते की कॉपी मिली है। इस दस्तावेज में युद्ध खत्म करने के लिए एक व्यापक रूपरेखा तैयार की गई है।

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर शुक्रवार को जिनेवा में हस्ताक्षर होने वाले हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि इस डील में क्या-क्या शामिल है, लेकिन अभी तक इसका ड्राफ्ट सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस बीच सऊदी मीडिया ने इस समझौते के बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी दी है। सऊदी मीडिया आउटलेट अल-अरबिया ने दावा किया है कि उसे अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते की कॉपी मिली है। इस दस्तावेज में युद्ध खत्म करने के लिए एक व्यापक रूपरेखा तैयार की गई है।

अमेरिका-ईरान डील में क्या शामिल?

1- अल अरबिया ने दावा किया है कि इस ड्राफ्ट में लेबनान समेत सभी मोर्चों पर लड़ाई को तुरंत और हमेशा के लिए खत्म करने की बात कही गई है। साथ ही इसमें प्रतिबंधों में ढील, अमेरिकी सेना की वापसी और परमाणु प्रतिबद्धता से जुड़े कदम भी शामिल हैं।

2- अल-अरबिया ने बताया कि समझौते के तहत अमेरिका, ईरान पर नौसैनिक नाकाबंदी तत्काल हटा लेगा और ईरानी समुद्री रास्तों में हस्तक्षेप खत्म कर देगा। इसमें यह भी कहा गया है कि अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर होने के एक महीने के भीतर अमेरिकी सेनाएं उस इलाके से हट जाएंगी।

3- ईरान और अमेरिका एक-दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करेंगे और एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देंगे

4- बदले में ईरान एक महीने के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल देगा, जिससे दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्गों में से एक से आवाजाही पूरी तरह बहाल हो जाएगी।

5- इस फ्रेमवर्क के अहम हिस्से में ईरान के पुनर्निर्माण की योजना भी शामिल है। इसके लिए अमेरिका और क्षेत्रीय सहयोगी कम से कम 300 अरब डॉलर की फंडिंग करेंगे। ईरान इसे युद्ध के हर्जाने के रूप में प्रदर्शित कर रहा है।

6- इस समझौते के पूरी तरह लागू होने के बाद ईरान पर लगे अमेरिका के सभी मौजूदा प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे। इनमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद(UNSC) और इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के उपायों से जुड़े प्रतिबंध भी शामिल हैं।

7- अल अरबिया के अनुसार, ईरान के कच्चे तेल के निर्यात को पूरी मंजूरी मिल जाएगी, जिसमें ग्लोबल बैंकिंग, इंश्योरेंस औऱ शिपिंग सिस्टम तक पहुंच शामिल होगी।

8- विदेशों में मौजूद ईरान की सभी फ्रीजकी गई संपत्तियों को जारी किया जाएगा और पूरी तरह से उपलब्ध कराया जाएगा।

9- समझौते में ईरान ने वादा किया है कि वह कभी भी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। ईरान और अमेरिका इस बात पर सहमत हैं कि संवर्धित यूरेनियम और परमाणु से जुड़े अन्य सभी आपसी सहमति वाले मुद्दों पर अंतिम समझौते में उचित रूप से विचार किया जाएगा। अंतिम समझौते होने तक ईरान परमाणु कार्यक्रम पर यथास्थिति बनाए रखेगा।

10- ईरान और अमेरिका इस बात परसहमत हैं कि अंतिम समझौते को सफलतापूर्वक लागू करने और भविष्य की प्रतिबद्धताओं की निगरानी के लिए एक कार्यान्वयन तंत्र स्थापित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button