Breaking Newsअन्य खबरेंमहाराष्ट्र

केंद्रीय मंत्री रविशंकर बोले- देश में मंदी नहीं, तभी 3 फिल्मों ने एक दिन में 120 करोड़ रु. कमाए


मुंबई. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का कहना है कि देश में आर्थिक मंदी नहीं है। उन्होंने शनिवार को तर्क दिया कि पिछले दिनों तीन फिल्मों ने मिलकर एक दिन में 120 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे साबित होता है कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत है।
प्रसाद ने कहा कि 2 अक्टूबर को तीन फिल्में रिलीज हुई थीं। फिल्म उद्योग के विश्लेषक कोमल नाथ ने कहा कि उस दिन कमाई का आंकड़ा रिकॉर्ड 120 करोड़ रुपए पहुंच गया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने मुंबई पहुंचे प्रसाद ने कहा, “मैं अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री था। मुझे फिल्में देखना पसंद है। फिल्मों के जरिए बड़ा व्यापार होता रहा है।”
एनएसएसओ ने आर्थिक विकास दर 5% बताई थी
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में आर्थिक वृद्धि दर घटकर 7 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। यह पिछले साल की जून तिमाही में 8% के मुकाबले इस बार 5% रह गई थी। प्रसाद ने नेशनल सेंपल सर्वे ऑफिस (एनएसएसओ) की रिपोर्ट को खारिज किया। उन्होंने कहा, “ये रिपोर्ट झूठी है। मैं आपको इससे संबंधित 10 आंकड़े देता हूं। इनमें से एक भी रिपोर्ट में मौजूद नहीं है। हमने कभी नहीं कहा कि हम सभी को सरकारी नौकरी देंगे। कुछ लोगों ने सुनियोजित रूप से गुमराह करने की कोशिश की।”
आंकड़ों के मुताबिक बेरोजगारी दर 45 साल में सबसे ज्यादा
मई में केंद्र ने एनएसएसओ की आवधिक श्रम शक्ति सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक की थी। इस रिपोर्ट में 2017-18 के दौरान बेरोजगारी की दर 45 साल में सबसे ज्यादा 6.1% बताई गई थी। शहरी और ग्रामीण इलाकों को मिलाकर, पुरुषों की बेरोजगारी दर 6.2% तो महिलाओं की 5.7% थी।

Related Articles

Back to top button