Breaking Newsअन्य खबरेंराज्य

मोदी ने बीच पर 30 मिनट जॉगिंग की, कचरा उठाया; सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की अपील की

 


महाबलीपुरम. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के महाबलीपुरम में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के लिए पहुंचे हैं। शनिवार सुबह उन्होंने महाबलीपुरम के समुद्र तट पर करीब 30 मिनट जॉगिंग की। इस दौरान उन्होंने तट की सफाई की और कचरा उठाया। प्रधानमंत्री ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की अपील भी की। जॉगिंग करते हुए कचरा उठाने को प्लॉगिंग कहा जाता है।
मोदी ने इस अभियान का जिक्र 29 सितंबर को मन की बात कार्यक्रम में किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में बताया था कि देश के एक नौजवान रिपुदमन बेल्वी अनोखा प्रयास कर रहे हैं। वे प्लोगिंग (दौड़ते हुए कचरा उठाना) करते हैं। पहली बार जब उन्होंने प्लॉगिंग शब्द सुना तो यह उनके लिए भी नया था। रिपुदमन ने इसे बहुत प्रचारित किया है।
दोनों नेता बैंकॉक में आसियान समिट में भी मिलेंगे
शनिवार को मोदी और जिनपिंग के बीच प्रतिनिधि स्तर की वार्ता भी हुई। मोदी, जिनपिंग को दोपहर का भोज देंगे। यह अनौपचारिक मुलाकात एक रिजॉर्ट में होगी। मोदी पिछले साल अप्रैल में पहली अनौपचारिक बैठक के लिए चीन के वुहान गए थे। दोनों नेता बैंकॉक में 31 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच होने जा रहे आसियान समिट में भी मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button