भोपाल / अंडरवर्ल्ड डॉन इकबाल मिर्ची की प्रॉपर्टी की भी तलाश शुरू


भोपाल। अंडरवर्ल्ड डॉन इकबाल मिर्ची की प्रॉपर्टी की तलाश जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। इसके लिए पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। सभी एसडीएम इकबाल मिर्ची और उसके परिचितों के नाम पर दर्ज प्रॉपर्टी की डिटेल जुटाने में लगे हुए हैं। प्रशासन को ऐसी सूचना मिली है कि इकबाल ने जिले में कई जगह पर सरकारी और प्राइवेट जमीन पर कब्जा कर लिया था। जिला प्रशासन के अफसरों ने बताया कि इकबाल मिर्ची की 15 अगस्त 2013 में मौत हो चुकी है। इधर, अफसरों ने बताया कि बैरागढ़ और खजूरी थाने के करीब 20 बदमाशों की लिस्ट तैयार की गई है।
और इधर अवैध निर्माण तोड़ा
चेतक ब्रिज के पास कस्तूरबा नगर में 76 बी नंबर प्लॉट पर निर्मित बिल्डिंग के अवैध हिस्से को गिरा दिया गया। विजय श्रीवास्तव के खिलाफ लगातार तीसरी कार्रवाई है। ईदगाह हिल्स पर अपराधी इकबाल सिंह उर्फ मट्टू सरदार के अवैध मकान और छोला क्षेत्र में सटोरिए लाखन सिंह राजपूत के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। निशातपुरा में धीरेंद्र की अवैध दुकान को ध्वस्त किया गया।
सिकंदराबाद में वहीद सिकंदर द्वारा 4 एकड़ में विकसित की गई अवैध कॉलोनी की दीवार ध्वस्त की गई। मालीखेड़ी में जमनेश साहू व संजीव गौर द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त कर दिया गया।



