Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश / कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा- रेत खदानों में मशीन नहीं, मजदूर काम करेंगे


संवाददाता, ज़ीशान मुजीब
भोपाल. किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि रेत खदानों में मशीन नहीं, बल्कि मजदूर काम करेंगे। कमल पटेल मंत्रालय में जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में खनिज के उत्खनन के संबंध में खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की मशीनों से नहीं बल्कि मजदूरों को काम में लगाकर उन्हें अधिक से अधिक रोजगार दिया जाए। उन्होंने निर्देशों का पालन सख्ती से कराये जाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि ड्रोन कैमरे से रेत खदानों की वीडियोग्राफी कराया जाना सुनिश्चित करें। किसी भी हालत में मशीनों से उत्खनन न हो।
कमल पटेल ने निर्देशित किया है कि नर्मदा किनारे डम्पर या मशीनें पाये जाने पर मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाये। उन्होंने सरकार की खनिज नीति का अक्षरश: पालन कराये जाने के भी निर्देश दिये। श्री पटेल ने कहा कि खदानों से रॉयल्टी पर आरटीओ से अनुमति प्राप्त वाहनों से ही परिवहन होना भी सुनिश्चित किया जाये।
उन्होंने संचालक खनिज विनीत कुमार ऑस्टिन से कहा कि जिन खेतों में पानी के बहाव से रेत आ जाती है, उन खेत मालिकों को रेत के विक्रय अधिकार संबंधी प्रावधान किये जायें। उन्होंने कहा कि खनिज नीति में इसके लिये आवश्यक बदलाव प्रस्तावित करें। बैठक में कार्यकारी निदेशक, मध्यप्रदेश खनिज निगम दिलीप कुमार भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button