मध्य प्रदेश / बीते 13 सालों में प्रदेश में बच्चों पर क्यों बढ़े अपराध

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सरकार से पूछे 40 सवाल
भोपाल. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने 40 सवालों की शृंखला में बुधवार को शिवराज सरकार से बीते 13 सालों में बच्चों पर बढ़ रहे अपराधों को लेकर ये सवाल पूछे हैं- {बच्चों के प्रति अपराध में मप्र नंबर। { 2004 से 2016 के बीच बच्चों के साथ अपराधों से संबंधित 88908 मामले दर्ज हुए। { 2016 में तो हर रोज 38 बच्चों पर अपराध हुए। { 2004 में बच्चों पर 3653 अपराध होते थे, तो आज 13746 अपराध होने लगे हैं। { वर्ष 2016 में मप्र में 8503 बच्चे गुम हुए, जिनमें से 6037 लड़कियां थीं। { प्रतिदिन 23 बच्चे गुम होते हैं।
{ सबसे ज्यादा नवजात शिशु मृत्यु दर मध्यप्रदेश में, वर्ष 2008 से 2016 के बीच मध्यप्रदेश में 6.79 लाख बच्चों की जन्म लेने के 28 दिनों के भीतर ही मृत्यु हो गई। { वर्ष 2008 से 2016 के बीच मध्यप्रदेश में 9.84 लाख बच्चों की अपना पहला जन्मदिन मनाने से पहले ही मृत्यु हो हुई। { वर्ष 2004 से 2016 के बीच मप्र में बच्चों के अपहरण के 23099 मामले दर्ज हुए। { प्रदेश में औसतन 32 नाबालिग बच्चों की शादियां करा दी जाती है।




