भोपाल होटल द लेक बर्बन में पुलिस की दबिश:ललितपुर से आए व्यापारियों ने बुलवाईं कॉल गर्ल्स, 9 युवक, 5 युवतियां गिरफ्तार


रातीबड़ पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर पांच कॉल गर्ल और दलाल समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन कॉलगर्ल को ललितपुर से आए व्यापारियों ने सूरज नगर स्थित होटल द लेक बर्बन में अय्याशी के लिए बुलवाया था। ये रैकेट एक फुटवेयर व्यापारी संचालित करता है। कॉलगर्ल्स ने व्यापारियों से एक रात के लिए 8-10 हजार रुपए लिए थे। उनकी बुकिंग इंटरनेट पर अपलोड नंबर के आधार पर हुई थी। पकड़ी गई कॉलगर्ल्स में आसाम और पश्चिम बंगाल की युवतियां भी शामिल हैं, जो फ्लाइट से आया-जाया करती थीं। टीआई सुधेश तिवारी के मुताबिक होटल द लेक बर्बन में सेक्स रैकेट संचालित किए जाने की सूचना पर रातीबड़ पुलिस ने मंगलवार सुबह सवा आठ बजे दबिश दी। इस दौरान अलग-अलग कमरों से पांच कॉलगर्ल और नौ युवक मिले। पूछताछ में पता चला कि पांचों कॉलगर्ल यहां ललितपुर से आए आठ व्यापारियों के बुलाने पर आई थीं। पुलिस ने पांचों कॉलगर्ल्स समेत बाकी नौ युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में ललितपुर, उप्र निवासी आकाश शर्मा, अर्पित जैन, नवल सिंह प्रजापति, अमित सोनी, विशाल जैन, अंजिल जैन, सौरभ नायक, होशंगाबाद निवासी पुरुषोत्तम पटेल और दलाल पवन गंभीर शामिल हैं।
पुलिस को एक कॉल ने कर दिया परेशान
एक कॉल गर्ल के मोबाइल पर सुबह नौ बजे बार-बार आ रहे कॉल से परेशान होकर पुलिस ने सवाल किया। पूछा कि ये किसका कॉल है? इस पर पवन ने बताया कि मैंने एक बुजुर्ग व्यापारी को उक्त कॉलगर्ल का नंबर दे दिया था। वही उसे बार-बार अपने बताए ठिकाने पर बुला रहा है।



