Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश
पांच सदस्यीय समिति गठित:कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भाजपा दर्ज करा रही है झूठे मुकदमे, रिपोर्ट कमलनाथ को सौंपेंगे


भाजपा द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार एवं उनके तथाकथित नेताओं का यह प्रयास उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी ने ऐसे सभी मामलों में कार्यकर्ताओं की मदद के लिए एक पांच सदस्यीय समिति गठित की है। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ग्वालियर संभाग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनने एवं उनसे चर्चा करने जो उच्च स्तरीय समिति गठित की है, उसमें पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, डाॅ. गोविंद सिंह, कमलेश्वर पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव शामिल हैं। यह समिति अपनी रिपोर्ट कमलनाथ को सौंपेगी।



