Breaking Newsअन्य खबरेंदेश

स्वस्थ्य हुए अमित शाह:एम्स ने कहा- गृह मंत्री की तबीयत अब पूरी तरह ठीक; जल्द ही अस्पताल से छुट्‌टी मिलेगी, 18 अगस्त को हुए थे भर्ती


गृहमंत्री अमित शाह कोरोना से अब पूरी तरह ठीक हो गए हैं। एम्स ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्हें जल्द ही अस्पातल से छुट्‌टी भी दे दी जाएगी। शाह को पोस्ट कोविड केयर के लिए 18 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था।
55 साल के गृह मंत्री को शरीर में दर्द, थकान और चक्कर की शिकायत थी। एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया की अगुआई में उनका इलाज चल रहा था।
2 अगस्त को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी
2 अगस्त को शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज चला था। 14 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी से मिली थी।
1. अमित शाह कोरोना से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती हुए; एक दिन पहले मिलने पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, क्वारैंटाइन होंगे
2. अमित शाह एम्स में भर्ती, एम्स ने कहा- उन्हें थकान के साथ शरीर में दर्द की शिकायत थी, 4 दिन पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी

Related Articles

Back to top button