अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Breaking News अन्य खबरें अपराध

यूपी के माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. तीन की संख्या में आए हमलावरों ने कॉल्विन अस्पताल के पास ये हमला किया. पत्रकार के भेष में आए हमलावरों ने अतीक और अशरफ पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने हमलावरों को मौके से दबोच लिया.

अतीक अहमद को मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस के काफिले पर हमला हुआ है. अतीक और अशरफ को ले जा रही पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. इस हमले में अतीक और अशरफ की मौत हो गई है. मेडिकल कॉलेज के पास अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की गई है. जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त दोनों को जांच के लिए ले जाया जा रहा था. दोनों के शवों को मेडकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है. मौके पर जय श्रीराम के नारे जरूर सुने गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास ये हमला तब हुआ, जब पुलिस टीम अतीक और अहमद को लेकर जा रही थी. इसी दौरान तीन हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने हमलावरों को मौके से दबोच लिया है. इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है. दोनों पर जब फायरिंग हुई, पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हुई है. इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है, जिसका नाम मान सिंह है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.