भोपाल के बड़े तालाब में मिली विचित्र मछली: हूबहू मगरमच्छ जैसी दिखती है, इंसानों पर भी करती है हमला

Breaking News अन्य खबरें भोपाल

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक विचित्र और दुर्लभ मछली मिली है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। मछली का नाम क्रोकोडाइल फिश है।

दरअसल, राजधानी के बड़े तालाब में फिशिंग के दौरान अनस नामक युवक को खानूगाव क्षेत्र में यह मछली मिली है। इस मछली का नाम “एलीगेटर गार” है। लेकिन हूबहू मगरमच्छ जैसी दिखने के कारण इसे क्रोकोडाइल फिश भी कहते हैं। प्राय: इस तरह की मछलियां अमेरिका में मीठे पानी के अंदर पाई जाती हैं।

इंसानों पर भी करती हैं हमला

मगरमच्छ जैसी दिखने वाली ये मछलियां मांसाहारी होती हैं। ये इंसानों पर भी हमला कर देती हैं। इनके नुकीले और बड़े-बड़े दांत होते हैं। बड़े तालाब में पहली बार एलीगेटर गार फिश देखी गई है।