Breaking Newsअन्य खबरेंधर्म

ईद पर मांगी अमन-चैन की दुआ:उज्जैन में दिग्विजय पहुंचे ईदगाह; भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत देश प्रदेश में लोगों ने एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

ईद पर मांगी अमन-चैन की दुआ:उज्जैन में दिग्विजय पहुंचे ईदगाह; भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत देश प्रदेश में लोगों ने एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

देशभर में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया। मध्यप्रदेश में भी नमाजी और रोजेदार ने सुबह मस्जिदों व अन्य इबादतगाहों में नमाज अता की। इसके बाद एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम धर्मावलंबियों को बधाई देने के लिए कई नेता भी वहां पहुंचे। उज्जैन में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी ईदगाह पहुंचकर सभी को मुबारकबाद दी। इस दौरान लोगों ने जरूरतमंदों की भी मदद की। किसी ने मस्जिद के बाहर बैठे गरीबों में सिवइयां बांटी तो किसी ने कपड़े दान किए।

भोपाल में शहर काजी ने बताई रमजाम की महत्ता

भोपाल में ईद की मुख्य नमाज ईदगाह पर हुई। सुबह 7 बजे हजारों नमाजियों ने एक साथ नमाज पढ़ी और देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआएं मांगी। नमाज से पहले शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने तकरीरें कीं। फिर जामा मस्जिद, ताजुल मसाजिद और मोती मस्जिद में नमाज हुई। इसके बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मस्जिदों में भी नमाज हुई। शहर काजी नदवी ने मुस्लिम धर्मावलंबियों को संबोधित करते हुए रमजाम की महत्ता बताई। नमाज के बाद खुतबा हुआ और बाद में दुआ की गई।

भोपाल में ईद की नमाज अता की गई। यहां नमाज के बाद कई इलाकों में जाम की स्थिति बन गई।
ईदगाह पर हुई मुख्य नमाज के बाद शहर के कई इलाकों में जाम की स्थिति बन गई। पुराने शहर के कई इलाकों में भारी भीड़ और जाम में हजारों लोग फंसे रहे। ईदगाह हिल्स की ओर जाने वाले सभी रास्तों के साथ हमीदिया अस्पताल के बाहर भी जाम लग गया। लालघाटी से लेकर वीआईपी रोड, पीरगेट, शाहजहांनाबाद सहित कई इलाकों में जाम लगता रहा। भारत टॉकीज ओवरब्रिज बंद होने के कारण ईदगाह जाने वाले लोगों को तीन किलोमीटर का लंबा फेरा लेकर जाना पड़ा। सैयद अलमास अली ने बताया कि पातरा अंडर ब्रिज बाग उमराव दूल्हा की दोनों सकरी गलियों में जाम के लोग कारण परेशान होते रहे।

ग्वालियर में सेंट्रल जेल में मनाई गई ईद

ग्वालियर में मीठी ईद पर नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे काे गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। केंद्रीय जेल में भी ईद मनाई गई। इसके बाद जेल के अधिकारी ने सेंट्रल जेल में बंद मुस्लिम कैदियों को मुबारकबाद दी। शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी ने बताया कि ईद पर शहर की मस्जिदों और ईदगाहों पर अलग-अलग समय पर नमाज अता की गई है। करीब 80 दरगाह पर अलग-अलग समय जैसे सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक नमाज पढ़ी गई। फूलबाग मस्जिद, जीवाजीगंज मस्जिद में सुबह 7 बजे नमाज हुई।

इंदौर में बदला शहरकाजी को ईदगाह ले जाने का रास्ता

इंदौर में एक हिंदू परिवार ईद पर पिछले 50 साल से ज्यादा समय से एक परंपरा निभाता आ रहा है। सत्यनारायण सलवाड़िया बताते हैं कि ये परंपरा उनके पिता आरसी सलवाड़िया ने भाईचारे और कौमी एकता के लिए शुरू की थी। हम चाहते हैं कि हर व्यक्ति इस ओर सोचे, भाईचारे कायम है तो देश खुशहाल होगा और सभी की तरक्की होगी। नेकी हर बुराई को खत्म कर देती है।

सत्यनारायण सलवाड़िया ने बताया कि आज भी ये परंपरा निभाई गई, लेकिन पहली बार इसमें बदलाव किया गया। सड़क निर्माण के कारण 50 साल बाद पहली बार रास्ता बदला गया। सत्यनारायण सलवाड़िया ने कहा कि परेशानी कई आती हैं, लेकिन हमें ये परंपरा निभाना जरूरी है। सदर बाजार ईदगाह पर शहर काजी डॉ. इशरत अली ने ईद की मुख्य नमाज अदा कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन यहां मौजूद रहे। इसके साथ ही यहां पर पुलिस-प्रशासन बल भी मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button