Breaking Newsअन्य खबरें

Viral हो रहा शादी का अनोखा कार्ड, लिखा- हमें गिफ्ट नहीं BJP के लिए वोट चाहिए

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में से एक हैं। उनके चाहने वालों की संख्या भी भारी तादाद में हैं। ऐसा ही एक उदाहरण है सूरत के एक कपल का, जिन्होंने अपने शादी के कार्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट और बीजेपी को चंदा देने की अपील की है। साथ ही नमो एप के जरिए अपना योगदान करने की भी अपील की है।

सोशल मीडिया में यह अनोखे कार्ड खूब वायरल हो रहा है। इस कार्ड में शादी समारोह के जानकारी के अलावा 2019 के चुनाव में नरेंद्र मोदी को वोट देकर जीत दिलाने की अपील की गई। कार्ड में लिखा है कि हमारे लिए आपका गिफ्ट यही होगा कि आप नमो ऐप के जरिए बीजेपी को कॉन्ट्रिब्यूट करें।

इसके साथ ही कार्ड में दो राफेल जहाजों की तस्वीर भी है। जिसमें निर्मला सीतारमण द्वारा राहुल गांधी को दिया गया जवाब भी लिखा गया है और राफेल से जुड़े कुछ आंकड़े भी दर्शाए गए हैं। कार्ड में जानकारी दी गई है कि कैसे राफेल डील में किसी भी तरह का कोई घोटाला नहीं हुआ है। इसमे लिखा है कि शांत रहें और नमो पर भरोसा रखें।

दरअसल सूरत में रहने वाले युवराज की शादी साक्षी नाम की युवती से आगामी 22 जनवरी को होने वाली है। युवराज ने बताया कि वह पीएम मोदी के फैन हैं। मेरी होने वाली पत्नी साक्षी ने मुझे इस तरह का कार्ड छपवाने का आइडिया दिया था। उन्होंने बताया कि उन्हे आइडिया भी नहीं था कि यह कार्ड इतना वायरल हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button