Breaking Newsअन्य खबरेंराजनीति

मध्यप्रदेश / अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का घोषणा पत्र, बताया- क्यों नहीं हुआ कांग्रेस से गठबंधन

भोपाल. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस से गठबंधन नहीं होने का खुलासा किया है। मंगलवार को घोषणा पत्र जारी करने के बाद उन्होंने कहा- हमने कांग्रेस से कहा था कि प्रदेश में लड़ाई बड़ी है, बसपा को भी साथ लीजिए। लेकिन कांग्रेस सपा से तो गठबंधन करने को तैयार थी, लेकिन बसपा के साथ वो कोई समझोता नहीं करना चाहती थी। इसीलिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का समझौता नहीं हो पाया।

अखिलेश ने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस सपा, बसपा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन होता तो हमें 200 से ज्यादा सीटें मिलती। उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन न होने पर कांग्रेस को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब हम उनकी उनकी नाकामियां बताएंगे।

इससे पहले अखिलेश ने सपा का का घोषणा पत्र जारी किया। सपा प्रदेश में करीब 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अखिलेश ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा समाजवादी पार्टी जो घोषणा करती है उसे पूरा करती है। प्रदेश में अगर सपा की सरकार बनती है तो प्रत्येक गरीब को पांच लाख रुपए का आवास मुहैया कराया जाएगा। इसके साथ ही, किसानों का सौ फीसदी कर्जा माफ किया जाएगा।

घोषणा पत्र में क्या है खास-

  • किसानों के लिए फार्मर्स फंड बनाएंगे।
  • मध्य प्रदेश में समाजवादी पेंशन लागू करेंगे।
  • गरीबों को 5 लाख रुपए का आवास दिया जाएगा।
  • किसानों का सौ फीसदी कर्ज माफ होगा।
  • किसानों के लिए सिंचाई की मुफ्त व्यवस्था की जाएगी।
  • किसानों को फ्री बिजली दी जाएगी, मौत पर दस लाख की सहायता।
  • गरीब महिलाओं को दो हजार रुपए की पेंशन दी जाएगी।

सिलवानी में सभा: अखिलेश यादव भोपाल में घोषणापत्र जारी करने के बाद रायसेन की सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में सपा उम्मीदवार गौरी सिंह यादव के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। अखिलेश 21 नवंबर को भी चुनावी सभाएं करेंगे। बालाघाट व परसवाड़ा विधानसभा (बालाघाट) में अनुभा मुंजारे के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद परसवाड़ा से उम्मीदवार कंकर मुंजारे के पक्ष में सभा करेंगे।

Related Articles

Back to top button